{"_id":"689b8e167c9ca309a00ea557","slug":"posted-provocative-post-calling-mazar-a-temple-report-filed-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-128224-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मजार को मंदिर बताकर डाली भड़काऊ पोस्ट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मजार को मंदिर बताकर डाली भड़काऊ पोस्ट, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कायमगंज। ग्राम शिवरई मठ स्थित प्राचीन मजार को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर पुलिस ने एक और रिपोर्ट दर्ज की है। यह वही जगह है, जहां पिछले कई दिनों से दोनों समुदायों के बीच खींचतान और तनाव बना हुआ है।
मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार सिंह के मुताबिक दो अगस्त को दोपहर एक्स पर जय भदौरिया नाम की एक्स आईडी से एक पोस्ट डाली गई। इसमें मजार को प्राचीन मंदिर बताते हुए लिखा गया कि इस पर कायमगंज पुलिस की नाकामी से कब्जा हुआ है। पुलिस का कहना है कि इस पोस्ट से धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने व दंगा भड़काने का प्रयास किया है।
आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिये अफवाह फैलाकर माहौल गरमाने और शांतिभंग करने का प्रयास किया। रिपोर्ट दर्ज कर पोस्ट की जांच की जा रही है। आरोपी के पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।