{"_id":"5d9e25db8ebc3e017d364492","slug":"police-urge-to-immerse-statue-in-ganga-farrukhabad-news-knp518611560","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में प्रतिमा विसर्जित करने को पुलिस ने नोकझोंक, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में प्रतिमा विसर्जित करने को पुलिस ने नोकझोंक, हंगामा
विज्ञापन
शमसाबाद(फर्रुखाबाद)। ढाई घाट पर दुर्गा प्रतिमा गंगा में विसर्जित करने की जिद पर अड़े लोगों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिस ने प्रतिमा विसर्जित करने को जेसीबी से गड्ढा कराया तो एक ग्रामीण उसमें कूद पड़ा और गंगा में ही प्रतिमा विसर्जित करने को लेकर हंगामा करने लगा। इस पर दरोगा ने थाने से और फोर्स बुलाकर ग्रामीण को पकड़कर थाने भेज दिया और प्रतिमा को भू विसर्जित करा दिया।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भटासा में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को ट्रैक्टर ट्राली से विसर्जन के लिए शमसाबाद थाना क्षेत्र के ढाई घाट पर मंगलवार दोपहर को लगाया गया। साथ में करीब 15 ग्रामीण आए थे। इधर, ढाई घाट पर प्रतिमाएं भू विसर्जित कराने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई थी। ढाई घाट पर प्रतिमा पहुंचने पर भटासा के ग्रामीण उसे गंगा में विसर्जित करने लेकर चल दिए। पुलिस कर्मियों ने गंगा में प्रतिमा विसर्जित करने से रोका तो वह पुलिस कर्मियों से नोकझोंक करने लगे और गंगा में विसर्जित करने की जिद पर अड़ गए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें पीछे कर दिया और प्रतिमा भू विसर्जित कराने को जेसीबी से गड्ढा कराने लगे।
तभी भटासा का एक ग्रामीण गड्ढे में कूद पड़ा। उसने भू विसर्जन करने का विरोध कर हंगामा कर दिया। इस पर दरोगा ने थाने से फोर्स बुलवा लिया। फोर्स ने गड्ढे में कूदे ग्रामीण को पकड़ लिया और उसे थाने भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रतिमा भू विसर्जित कराई। थानाध्यक्ष रामबाबू सिंह ने बताया कि बाद में ग्रामीण को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।