Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lucknow team reaches semi-finals after defeating Ghaziabad by 179 runs

Farrukhabad News: गाजियाबाद को 179 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची लखनऊ की टीम

Sun, 15 Nov 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Lucknow team reaches semi-finals after defeating Ghaziabad by 179 runs
कायमगंज। एसएनएम इंटर कॉलेज में रविवार को अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच यश साहनी क्लब लखनऊ और इंप्रेशन एकेडमी गाजियाबाद के बीच खेला गया। लखनऊ की टीम ने 179 रन से बड़ी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


20 ओवर के मैच में लखनऊ के कप्तान प्रियांशु पांडेय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की ओर से फहाद ने 82 रन की आतिशी पारी खेली। अंश मिश्रा ने 46 और आदित्य प्रताप ने 43 रन बनाए। फहाद ने अपनी पारी में 12 चौके और दो छक्के जड़े। बल्लेबाजों ने चौकों-छक्कों की बारिश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजियाबाद की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। लखनऊ के गेंदबाजों के सामने गाजियाबाद के बल्लेबाज टिक नहीं सके। पूरी टीम 15वें ओवर में 100 रन पर आउट हो गई। इस तरह लखनऊ ने 179 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। शानदार बल्लेबाजी करने वाले फहाद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें वीरेंद्र राठौर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा और समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। दोनों अतिथियों ने क्रीज पर बल्लेबाजी कर कुछ शॉट भी लगाए।


आमोद शर्मा, मनोज तिवारी, उमेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, अशोक वर्मा, शहाब खान, आसिफ मंसूरी, डॉ. एमपी सिंह, अनिल कुमार मकूले, दिलीप गुप्ता और अरविंद उर्फ लालू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed