Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Gandhi from Gujarat visited the birthplace of Lord Vimalnath.

Farrukhabad News: गुजरात के गांधी ने भगवान विमलनाथ की जन्मस्थली का किया दर्शन

Sun, 15 Nov 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gandhi from Gujarat visited the birthplace of Lord Vimalnath.
कंपिल। जैन धर्म के 13वें तीर्थंकर भगवान श्री विमलनाथ स्वामी की जन्मस्थली श्री विमलनाथ स्वामी जैन श्वेतांबर तीर्थ मंदिर में गुजरात के प्रसिद्ध समाजसेवी हर्ष ललित भाई गांधी ने दर्शन किए। ट्रस्टी एवं मंत्री पुखराज डागा ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अहमदाबाद के उद्यमी हर्ष ललित भाई गांधी शनिवार दोपहर में भगवान विमलनाथ स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर पहुंचे। वहां दर्शन, सेवा एवं पूजा-अर्चना कर परमात्मा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने तीर्थ क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता को बारीकी से जाना। उन्होंने अत्याधुनिक सुविधा युक्त 32 कमरों के अतिथि घर के निर्माण की इच्छा जताई।
विज्ञापन

ट्रस्टी और मंत्री पुखराज डागा ने कहा कि इसी भूमि पर चार कल्याणक हुए (च्यवन-जन्म-दीक्षा-केवल ज्ञान)। यह तीर्थ अति प्राचीन है। भगवान की नयनाभिराम प्रतिमा विराजमान है। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव को जब केवल ज्ञान मिला, तो इन्द्रदेव ने इस नगरी को चयनित कर भगवान के समवसरण की रचना की। भगवान महावीर स्वामी का तीन बार आगमन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन धर्म के 12 चक्रवर्ती सम्राट में से दो हरिषेण चक्रवर्ती, ब्रह्मदत्त चक्रवर्ती हुए। महाभारत काल में पांचाल राज्य की राजधानी के राजा द्रुपद ने हवन पूजन किया था। इसके बाद यहीं पर महासती द्रोपदी का जन्म हुआ। उनके स्वयंवर का आयोजन भी यहीं किया गया। कंपिल को द्रोपदी का मायका कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed