Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Only the fortunate get to hear the Ramkatha: Arimardan

भाग्यशाली प्राणियों को सुनने को मिलती है रामकथा : अरिमर्दन

Sun, 15 Nov 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Only the fortunate get to hear the Ramkatha: Arimardan
फर्रुखाबाद। श्रीरामकथा आयोजन समिति की ओर से चल रहे मानस सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को हमीरपुर से आए कथाव्यास अरिमर्दन शास्त्री ने कहा कि रामकथा जिन प्राणियों को सुनने को मिलती है वह बड़े भाग्यशाली होते हैं। उनके जीवन में सुख ही सुख है।
विज्ञापन

मदारबाड़ी स्थित डीपीबीपी स्कूल में चल रहे कार्यक्रम में कथा व्यास अरिमर्दन शास्त्री ने कहा कि रामकथा न सुनने वाला निराशावादी होता है। उन्हें दुःख और कष्ट भोगने पड़ते हैं। रामकथा का श्रवण आस्था और विश्वास के साथ करना चाहिए। बांदा के मानस रामायणी सुमन कहा कि भारतीय संस्कृति में श्रीराम (परब्रह्म) की उपासना है।
विज्ञापन

गोस्वामी तुलसी दास ने मानव जीवन जीने का मार्ग दिखाया। राम नाम की महिमा, उनका स्मरण जीव का कल्याण करते हैं। भगवान राम ही भव सागर से पार करते हैं। मानस विद्वान सर्वेश शुक्ल, साधना रामायणी, अंबरीष ने मानस की चौपाइयों से भरत चरित्र, शंकर-पार्वती द्वारा राम कथा जीवन की सद्गति, परिवार और समाज में संस्कार देने का सरल उपायों की व्याख्या की। श्रीराम दरबार की झांकी प्रस्तुत की गई। महाआरती के साथ देर रात विराम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयोजक भरत सिंह ने आभार व्यक्त किया। उर्मिला सिंह, शारदा भदौरिया, सौरभ दुबे, राहुल कनौजिया, संजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, राजेश निराला, अमित गुप्ता ने स्वागत किया। संचालन ब्रज किशोर सिंह किशोर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed