{"_id":"5ed7d9f28ebc3e90846668e1","slug":"police-incharge-firing-in-kannauj-farrukhabad-news-knp5635686180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन रोकने गए चौकी इंचार्ज व सिपाहियों पर फायरिंग, दौड़-दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन रोकने गए चौकी इंचार्ज व सिपाहियों पर फायरिंग, दौड़-दौड़ा कर पीटा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के मेरापुर थाने में चोट दिखाते पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
संकिसा (फर्रुखाबाद) गांव रसूलपुर में मंगलवार रात अवैध खनन की सूचना पर गए अचरा चौकी इंचार्ज व तीन सिपाहियों पर दबंगों ने हमला कर दिया। उन्हें लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और फायरिंग भी की। हमलावरों ने चौकी इंचार्ज की पिस्टल छीनने का प्रयास किया।
पुलिस कर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस ने 11 नामजद समेत 31 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट में चारों पुुुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
मेरापुर थाना क्षेत्र की चौकी अचरा के इंचार्ज अच्छेलाल पाल को मंगलवार की रात सूचना मिली कि गांव रसूलपुर में जेसीबी से अवैध खनन हो रहा है। इस पर वे सिपाही अंकित कुमार, कृष्ण कुमार व अजय कुमार के साथ रसूलपुर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने अवैध खनन कर रहे लोगों को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर अवैध खनन करने वाले हमलावर हो गए। शोर सुन महिलाएं भी गांव से पहुंच गईं। हमलावरों ने पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा। इससे चारों लोग घायल हो गए। इसके बाद हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। इसमें पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए।
चौकी इंचार्ज की सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास भी किया गया। इस सारे बवाल के बीच चालक जेसीबी व चार ट्रैक्टर लेकर भाग गए। सूचना पर सीओ राजवीर सिंह गौर कायमगंज व मोहम्मदाबाद थाने के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली, हमलावर बदन सिंह यादव और सुमित को मौके से पकड़ लिया।
बाकी आरोपियों के घर दबिश दी, पर वह नहीं मिले। घायल चौकी इंचार्ज व तीनों सिपाहियों का मेडिकल कराया गया। चौकी इंचार्ज अच्छेलाल ने रसूलपुर निवासी विजय सिंह यादव उर्फ बीपी, उनकी पत्नी लक्ष्मी, देवेंद्र उर्फ झब्बू यादव, विश्राम सिंह यादव, उनकी पत्नी गीता, नन्हें यादव, दुर्वेश यादव, बदन सिंह यादव, सुमित यादव, नीलेश यादव, जोगराज यादव व 20 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि कब्जे में लिए गए ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया गया है। इसकी जानकारी खनन अधिकारी को दी गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश की जा रही है। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चौकी इंचार्ज व सिपहियों से मारपीट करने वाले शीघ्र ही सलाखों के पीछे होंगे।