फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police did not file report even after six days

Farrukhabad News: छह दिन बाद भी पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

Thu, 19 Dec 2024 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 19 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Police did not file report even after six days
फर्रुखाबाद। संदिग्ध हालात में मृत मिली महिला के भाई छह दिन से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए फतेहगढ़ कोतवाली के चक्कर लगा रहे हैं। गुरुवार को भी वे लोेग कोतवाली गए, लेकिन उन्हें टरका दिया गया। भाइयों ने पुलिस पर सांठगांठ का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन


14 दिसंबर को फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला दीना निवासी शिक्षक अखिलेश यादव की पत्नी ज्योति का शव संदिग्ध हालत में कमरे में मिला था। कमरे में ही अखिलेश यादव शराब के नशे में बैठे थे। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित कर लिया गया था।
विज्ञापन

घटनावाले दिन मृतका ज्योति के भाई ब्रजेश ने ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। पुलिस ने अखिलेश को हिरासत में भी लिया था। तहरीर के बावजूद पुलिस ने आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। गुरुवार को ज्योति के भाई राजेश कुमार, बलराम सिंह, ब्रजेश कुमार और अंशुल कुमार कोतवाली फतेहगढ़ के बाहर खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान भाई ब्रजेश कुमार ने बताया कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। बहनोई को भी छोड़ दिया। दोपहर बाद ब्रजेश ने कोतवाली के अंदर से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में ब्रजेश पुलिस पर कई आरोप लगा रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।कोतवाल सत्यप्रकाश ने बताया कि वायरल वीडियो की उन्हें जानकारी नहीं है। मृतका ज्योति के भाई उनसे आकर मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed