फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pipeline burst while laying underground cable, water supply to 8000 houses cut off

Farrukhabad News: भूमिगत केबल डालते वक्त फटी पाइप लाइन, 8000 घरों का पानी बंद

Thu, 18 Jan 2024 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Pipeline burst while laying underground cable, water supply to 8000 houses cut off
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूमिगत बिजली के केबल डालते वक्त मशीन के कटर से पानी की पाइपलाइन फट गई। इससे मसेनी-कादरीगेट मार्ग पर एक-एक फीट जलभराव हो गया। सात मोहल्लों के लगभग 8000 घरों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद हो गई है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिजली के भूमिगत केबल डालने के लिए मशीन चलाई जा रही थी। आधी रात के वक्त मसेनी पानी की टंकी से मोहल्लों के लिए जा रही भूमिगत पाइप लाइन फट गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पेयजलापूर्ति खोली गई, तो फटी पाइपलाइन से पानी की मोटी धार निकलने लगी। कुछ ही देर में मसेनी-कादरीगेट मार्ग पर एक-एक फीट पानी भर गया। सूचना मिलते ही पालिका के जलकल विभाग कर्मचारियों से पानी की आपूर्ति बंद करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लकूला रोड, नेकपुर कला, बधौआ कांशीराम कालोनी, प्रीतमनगला, नगला नैन, भोलेपुर आंशिक, एसआर रोड, लोको रोड आदि मोहल्लों के लगभग 8000 घरों की पेयजलापूर्ति ठप हो गई।
नगर पालिका के जलकल विभाग का अतिरिक्त प्रभार देख रहे जल निगम के जेई दीपेंद्र कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था को मरम्मत के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
यदि संबंधित संस्था कार्य नहीं कराती तो पालिका की ओर से मरम्मत कराने के बाद रिकवरी के लिए लिखापढ़ी की जाएगी। चूंकि 350 मिलीमीटर मोटी पाइपलाइन फटी है, लिहाजा मरम्मत कराने में कुछ समय लगेगा।

आज शुरू होगी मरम्मत, नहीं मिलेगा पानी

बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग के अवर अभियंता अनूप सिंह ने बताया कि भूमिगत केबल डालते वक्त पानी की पाइपलाइन फटने की जानकारी मिली है। लोगों की दिक्कत को देखते हुए शीघ्र ही इसे सही कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित विभाग को सुपरविजन चार्ज दिया जा चुका है, लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर मौजूद न होने से यह समस्याएं आ रही हैं। नियमानुसार संबंधित विभाग का एक कर्मचारी मौके पर मौजूद रहना चाहिए। बता दें कि गुरुवार को मरम्मत का काम शुरू होने से पेयजलापूर्ति न हो पाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed