फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   People are troubled by the scorching heat and hot winds

Farrukhabad News: लू के थपेड़ाें और झुलसा देने वाली गर्मी से लोग परेशान

Tue, 22 Apr 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 22 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the scorching heat and hot winds
अलीगंज रोड स्थित गन्ने का जूस पीते लोग। - फोटो : अलीगंज रोड स्थित गन्ने का जूस पीते लोग।
कायमगंज। जैसे-जैसे अप्रैल की दोपहरी तेज होती जा रही है, वैसे-वैसे मौसम का मिजाज भी तल्ख होता जा रहा है। सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। लू के थपेड़ों और धधकती धूप के बीच हर राहगीर गर्मी से राहत की तलाश में दिख रहा है।
विज्ञापन

गर्मी में चौराहों, कस्बों और बाजारों में शीतल पेयों की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। खीरा, ककड़ी, बेल और गन्ने का शरबत, लस्सी और नींबू पानी जैसे घरेलू उपाय लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। लोग मानते हैं कि ये प्राकृतिक उपाय न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि लू से भी बचाते हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं तापमान दो दिन में 40 के पार जा पहुंचा है।
विज्ञापन

अलीगंज रोड स्थित गन्ना जूस दुकानदार अयूब ने बताया दो दिन में गर्मी ज्यादा बढ़ी है। जूस की भी बिक्री बढ़ गई है। रोजाना 200 से 250 गिलास की बिक्री है।



---------------
गन्ने का जूस और बेल शरबत बना पसंद

गर्मी में राहत के लिए लोग गन्ने के रस में नींबू और पुदीना मिलाकर पीने को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं बेल का शरबत इस सीजन में खासा लोकप्रिय हो गया है। राहगीरों का कहना है कि जितनी राहत बेल और गन्ने से मिलती है, उतनी बाजार में मिलने वाले बोतलबंद पेयों से नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




----------------
खीरा-ककड़ी की तेजी से बढ़ी मांग

सड़कों किनारे लगे ठेलों पर खीरा और ककड़ी खरीदते लोग इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि यह देसी उपाय शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। ग्रामीण इलाकों से लेकर कस्बों तक खीरे की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है।

----------------



धूप से बचने को गमछा बना कवच

तेज धूप से बचाव के लिए गमछा अब केवल देहाती नहीं, बल्कि शहरियों की भी जरूरत बन गया है। दुकानों पर रंग-बिरंगे गमछों की खूब बिक्री हो रही है। गर्मी का असर ऐसा है कि कारोबारियों ने गमछों की कीमतों में भी इजाफा कर दिया है।



-----------------
घरेलू नुस्खों से गर्मी को मात



- सूती व हल्के रंग के कपड़े पहनें

- सिर और चेहरा ढककर ही घर से निकलें

- जेब में प्याज रखें या प्याज का सेवन करें

- घर की बनी ठंडी चीजों का सेवन करें

- दिन भर 2-3 लीटर शीतल पानी पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed