फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Passengers will not be able to travel by Kalindi Express for two months

Farrukhabad News: कालिंदी एक्सप्रेस से दो महीने नहीं जा सकेंगे यात्री

Thu, 30 Nov 2023 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Passengers will not be able to travel by Kalindi Express for two months
फर्रुखाबाद। कोहरे के कारण परिचालन में होने वाली दिक्कतों को देखते हुए रेलवे ने कालिंदी को दो महीने के लिए कानपुर सेंट्रल से प्रयागराज तक निरस्त कर दिया है। फर्रुखाबाद-छपरा के बीच चलने वाली अप व डाउन की ट्रेन भी फरवरी तक हर महीने कई-कई तारीखों में बंद रहेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ डीएस चौहान ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन से एक दिसंबर से 29 फरवरी, 2024 तक चलने वाली 14723 प्रयागराज जंक्शन-भिवानी एक्सप्रेस (कालिंदी), प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल के मध्य निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

भिवानी से दो दिसंबर से एक मार्च 2024 तक चलने वाली 14724 भिवानी-प्रयागराज जंक्शन कालिंदी एक्सप्रेस कानपुर सेट्रल-प्रयागराज जंक्शन के मध्य निरस्त रहेगी। लालकुआं-आनंद विहार टर्मिनल-लालकुआं एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 29 फरवरी 2024 तक निरस्त रहेगी। लालकुआं-अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस दो दिसंबर से 24 फरवरी तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल से चलने वाली कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक निरस्त रहेगी। काठगोदाम से चलने वाली काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी तक नहीं चलेगी।
इसके अलावा छपरा से तीन, चार, सात, आठ, नौ, 11, 14, 15, 16, 18, 21, 22, 23, 25, 28, 29, 30 दिसंबर, एक, चार, पांच, छह, आठ, 11, 12, 13, 15, 18, 19, 20, 22, 25, 26, 27, 29 जनवरी, एक एक, दो, तीन, पांच, आठ, नौ, 10, 12, 15, 16, 17, 19, 22, 23, 24, 26 व 29 फरवरी 2024 को चलने वाली छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
इसके अलावा फर्रुखाबाद से चार, पांच, 11, 12, 15, 16, 18, 19, 22, 23, 25, 26, 29, 30 दिसंबर, एक, दो, पांच, छह, आठ, नौ, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22, 23, 26, 27, 29, 30 जनवरी, दो, तीन, पांच, छह, नौ, 10, 12, 13, 16, 17, 19, 20, 23, 24, 26, 27 फरवरी एवं एक मार्च 2024 को चलने वाली 15084 फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस नहीं चलेगी।

इसके अलावा सिंगरौली शक्तिनगर-टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस की अप-टाउन की ट्रेनें तीन दिसंबर से 29 फरवरी तक, छपरा-लखनऊ-छपरा के बीच चलने वाली अप-डाउन की 15053 नंबर की एक्सप्रेस ट्रेन दो मार्च तक, दिल्ली-काठगोदाम-दिल्ली 15035 व 15036 नंबर की ट्रेनें 29 फरवरी तक, मुरादाबाद-रामनगर-मुरादाबाद के बीच चलने वाली 25035-25036 नंबर की अप व टाउन ट्रेनें 29 फरवरी तक कई दिन नहीं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed