फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Boy's Murder Case: Jahanganj Station House Officer Suspended for Assaulting Victim's Family

बालक हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मारपीट में जहानगंज थानाध्यक्ष निलंबित, खाकी पर लगे ये गंभीर आरोप

Wed, 16 Sep 2026 10:09 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 16 Sep 2026 10:09 PM IST
सार

तीन सितंबर को मुख्यमंत्री से गुहार लगाने जा रहे पीड़ितों को घर में कैद किया। विरोध करने पर ताई का बाल पकड़कर पटका। पुलिस कर्मियों ने भाइयों को पीटा। 

विज्ञापन
Boy's Murder Case: Jahanganj Station House Officer Suspended for Assaulting Victim's Family
पूनम अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहानगंज क्षेत्र के गांव कोरीखेड़ा में नौ माह पूर्व हुए बालक हत्याकांड में खुलासा न होने पर मुख्यमंत्री से न्याय मांगने जा रहे पीड़ित परिवार को रोक दिया और विरोध करने पर मारपीट की। वीडियो बनाने पर मोबाइल छीनकर डेटा डिलीट कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बुधवार रात जहानगंज थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


गांव कोरीखेड़ा निवासी चंद्र प्रकाश गुप्ता के 10 वर्षीय पुत्र आशुतोष गुप्ता का 10 दिसंबर 2025 को अपहरण कर 14 दिसंबर को हत्या कर शव आलू के खेत में फेंक दिया था। मां पूनम गुप्ता ने 11 लोगों के खिलाफ जहानगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अभी तक पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकी। तीन सितंबर को पुलिस लाइन मैदान में मुख्यमंत्री की सभा थी। इससे पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने जा रहे थे। इसकी भनक लगते ही जहानगंज थाना पुलिस कोरीखेड़ा पहुंचकर पीड़ित परिवार को घर में ही घेर लिया। सभास्थल जाने से रोकने का जब बालक की ताई सुनीता गुप्ता ने विरोध किया तो थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने उसे बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इसका वीडियो बनाने पर दो सिपाहियों ने बालक के भाइयों से मारपीट कर मोबाइल छीन लिए और मोबाइल का डेटा डिलीट कर दिया।

विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मारपीट के वीडियो वायरल हो गए। इसके साथ बालक की बहन अंशिका गुप्ता व चाचा रामजीत 10 सितंबर को लखनऊ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई थी। इससे पहले पीड़ित परिवार ने डीआईजी व अन्य आला अधिकारियों से घटना का खुलासा करने और थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसी मामले में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जहानगंज थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed