फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Platelet counts dropping in patients with viral fever.

Farrukhabad News: वायरल बुखार के साथ मरीजों में घट रहे प्लेटलेट्स

Wed, 16 Sep 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Platelet counts dropping in patients with viral fever.
कायमगंज। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच वायरल बुखार और टायफाइड के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। तेज धूप और रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। सीएचसी की ओपीडी और इमरजेंसी में बुखार से पीड़ित मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। जांच में कई मरीजों के प्लेटलेट्स कम मिलने से चिंता बढ़ी है।
विज्ञापन


मंगलवार को सीएचसी की ओपीडी में 540 मरीज पहुंचे, इनमें करीब 35 प्रतिशत मरीज बुखार से पीड़ित थे। इमरजेंसी में भी रोजाना बुखार के 20 से 25 गंभीर मरीज पहुंच रहे हैं। लैब में प्रतिदिन 50 से 60 मरीजों की जांच की जा रही है। करीब 30 मरीजों में प्लेटलेट्स की संख्या कम पाई जा रही है।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, तेज बुखार से पीड़ित मरीजों में सिरदर्द, ठंड लगना, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं। कई मरीजों का तापमान 102 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि तेज बुखार के साथ प्लेटलेट्स कम होने पर मरीजों की चिकित्सकीय निगरानी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि तीन दिन से अधिक तेज बुखार रहने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें। लोगों को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ और स्वच्छ पानी पीने, घर के आसपास साफ-सफाई रखने तथा मच्छरों से बचाव करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed