{"_id":"60a159c08ebc3edca86e7554","slug":"oxygen-farrukhabad-news-knp6287855153","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन खत्म होने के आधा घंटे बाद लगा दूसरा सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन खत्म होने के आधा घंटे बाद लगा दूसरा सिलिंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। रविवार को फतेहगढ़ स्थित एल-2 अस्पताल के निरीक्षण के दौरान तीमारदार ने डीएम से ऑक्सीजन खत्म होने के आधा घंटे बाद मरीज को दूसरा सिलिंडर लगाने की शिकायत की। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए ऑक्सीजन तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने फतेहगढ़ स्थित कोविड-19 एल-2 अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे से वार्डों की सफाई व्यवस्था देखी। अस्पताल के बाहर खड़ी मरीज की तीमारदार कंचन ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि ऑक्सीजन सिलिंडर खत्म होने पर उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी दी। इसके बावजूद करीब 30 मिनट बाद नया सिलिंडर लगाया गया। इस बीच मरीज की तबियत बिगड़ सकती थी।
इस पर जिलाधिकारी ने सीएमओ डॉ. वंदना सिंह को निर्देश दिए कि जिस मरीज का ऑक्सीजन लेवल कम हो, उसे तत्काल ऑक्सीजन देने की व्यवस्था कराएं। ऐसे मरीजों का ऑक्सीजन सिलिंडर खत्म होने पर दूसरा सिलिंडर उपलब्ध कराने में देरी नहीं होनी चाहिए।