फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Order to write report against nine including Kotwal, Inspector

कोतवाल, दरोगा समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट लिखने का आदेश

Wed, 27 Oct 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Order to write report against nine including Kotwal, Inspector
फर्रुखाबाद। विशेष अदालत एससीएसटी के न्यायाधीश ने मोहम्मदाबाद कोतवाल, दरोगा, सिपाही समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है। इसमें कोतवाल समेत अन्य लोगों पर आरोपियों की मदद करने और दंपति से मारपीट कर जाति सूचक गाली गलौज करने का आरोप है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नगला किसानन निवासी लक्ष्मी देवी ने मोहम्मदाबाद कोतवाली के कोतवाल दिलीप बिंद, दरोगा अनिल कुमार, सिपाही प्रिंस व गांव के गुड्डू, प्रभुदयाल, पंचम, आरती, निशा व मुकेश के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की थी। इसमें कहा कि 30 मई 2010 को ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन

ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लिखाया। आरोप पत्र दाखिल होने पर गवाही के लिए मुकदमे में सात अक्तूबर 2021 की तारीख लगी थी। इस दौरान उसका ससुरालीजनों से समझौता हो गया। पति के साथ रहने लगी। कोरोना संक्रमण के कारण अप्रैल, मई और जून में न्यायालय में न्यायिक कार्रवाई स्थगित रही। इससे वह मुकदमे में समझौता दाखिल नहीं कर पाई। चचिया ससुर के लड़का गुड्डू व अन्य आरोपियों ने समझौता दाखिल न करने पर उसके साथ 6 अगस्त 2021 को मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी बहन शीला और भाई रामानंद को लेकर कोतवाली गई और शिकायत की। वहां से लौटने पर आरोपियों ने भाई और बहन को घर के बाहर घेर लिया और मारपीटा। इससे भाई के पैर की हड्डी टूट गई। दोबारा कोतवाली गई और तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। उच्च अधिकारियों से शिकायत करने से कोतवाल नाराज हो गए। दूसरी तहरीर लेकर गुड्डू व अन्य के खिलाफ 27 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल, दरोगा और सिपाही मुकदमे में समझौता का दबाव बनाने लगे।

आरोपी की ओर से तहरीर लेकर 30 अगस्त को पति बृजपाल, भाई रामानंद, बड़ी बहन और उसके खिलाफ जवाबी रिपोर्ट दर्ज कर ली। पति को कोर्ट में हाजिर होने का दबाव बनाया। 24 सितंबर को कचहरी ससुर के साथ आ रही थी। रोहिला चौराहा पर कोतवाल, दरोगा, सिपाही व अन्य लोगों ने रोक लिया और जाति सूचक गाली देकर अपमानित किया। विरोध करने पर मारपीट की। पीड़िता ने कोतवाल पर आरोपियों की मदद करने का भी आरोप लगाया है। अर्जी पर सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने मोहम्मदाबाद कोतवाल को सभी के खिलाफ रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed