फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Now tempos will be available near Ramlila Maidan

Farrukhabad News: रामलीला मैदान के पास से अब मिलेंगे टेंपो

Sun, 03 Dec 2023 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Now tempos will be available near Ramlila Maidan
कमालगंज। कस्बा के रेलवे तिराहे पर टेंपो खड़े होने से लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए अधिशासी अधिकारी ने रामलीला मैदान के बाहर स्टैंड बनवाया है। अब लोगों को फतेहगढ़ व गुरसहायगंज के लिए यहां से ही टेंपो मिलेंगे। थानाध्यक्ष ने मैदान के बाहर टेंपो खड़े कराकर स्टैंड चालू कराया। मुख्य मार्ग पर टेंपो खड़े करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन


कस्बा रेलवे तिराहे पर कई वर्षों से अवैध रूप से टेंपो स्टैंड चल रहा था। यहां से गुरसहायगंज- फतेहगढ़ के लिए टेंपो मिलते थे। सड़क किनारे लाइन लगाकर टेंपो खड़े होने से मार्ग पर पूरा दिन जाम लगा रहता था। इससे आस-पास के दुकानदारों के अलावा राहगीरों को भी काफी समस्या होती है। शासन के आदेश के बावजूद स्टैंड महीनों चलता रहा। अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार ने जाम से निजात दिलाने के लिए टेंपो स्टैंड बनवाने की योजना बनाई। उन्होंने गुरसहायगंज की ओर जाने वाले टेंपो को रामलीला मैदान के बाहर व फतेहगढ़ जाने वाले टेंपो को क्रय-विक्रय केंद्र के पास बड़ी पानी टंकी के पास खड़े करवाने की बात कही।
विज्ञापन

इस पर रविवार सुबह थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस बल व नगर पंचायत कर्मचारी श्याम कुमार के साथ रेलवे तिराहे पहुंचे। यहां से उन्होंने गुरसहायगंज जाने वाले टेंपो रामलीला मैदान में खड़े कराए। वहीं फतेहगढ़ जाने वाले टेंपो को पानी टंकी के पास पहुंचाया। यहां चालकों ने पुलिस से कहा कि पानी टंकी कस्बा से बाहर है। यहां तक पैदल आने में यात्रियों को काफी परेशानी होगी। उन्हें भी रामलीला मैदान के पास पहुंचाया जाए। इस पर पुलिस ने फतेहगढ़ जाने वाले टेंपो को रामलीला मैदान में खड़ा कराया। यहीं से सवारी बैठाई गईं। वहीं तिराहे पर टेंपो खड़े न होने से दुकानदार खुश दिखे। जाम से भी काफी हद तक राहत मिली। थानाध्यक्ष राजेश राय ने चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि स्टैंड के अलावा मुख्य मार्ग पर टेंपो खड़ा कर सवारी बैठाते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed