{"_id":"63fbac664a983fb27d0c6df4","slug":"notice-to-seven-bullion-traders-for-buying-stolen-jewelry-farrukhabad-news-c-12-1-99094-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चोरी का जेवर खरीदने में सराफा के सात व्यापारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चोरी का जेवर खरीदने में सराफा के सात व्यापारियों को नोटिस
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चोरियों में शामिल युवक की निशानदेही पर कर्नाटक पुलिस ने जेवर बरामदगी का प्रयास किया। कर्नाटक पुलिस ने चोरी के जेवर खरीदने में शामिल सराफा के सात व्यापारियों को नोटिस दिया है। सराफा कारोबारी चोरी का जेवर खरीदने से इनकार कर रहे हैं।
कर्नाटक के बंगलुरू सिटी क्षेत्र के थाना कामाक्षी पाल्या में तैनात दरोगा काशी लिंगेगोंडा ने शहर के मोहल्ला घेर शामू खां निवासी ईरानी असलम अली को गिरफ्तार किया था। वह कर्नाटक में हुईं कई चोरियों में शामिल बताया जाता है। पुलिस की पूछताछ में उसने शहर की सेठ गली, नेहरू रोड आदि के सात व्यापारियों के यहां चोरी के जेवरात बेचने की बात कबूली है।
कर्नाटक पुलिस ने शनिवार को सराफा कारोबारियों को बुलाकर कोतवाली में पूछताछ की, मगर सभी ने जेवर खरीदने से इन्कार कर दिया। कोतवाली पुलिस भी माल वापस करने का दबाव बनाती रही। रविवार को कर्नाटक पुलिस ने सभी को नोटिस जारी किया है। कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि कर्नाटक पुलिस नोटिस देने के बाद वापस चली गई है। (संवाद)