फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Newly married woman found hanging, accused of dowry death

Farrukhabad News: फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता, दहेज हत्या का आरोप

Tue, 18 Jun 2024 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman found hanging, accused of dowry death
फर्रुखाबाद। ससुराल में नवविवाहिता कमरे में फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम में नवविवाहिता की फंदा लगने से दम घुटने के कारण मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा निवासी नीरज बाथम की छह माह पहले जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी लक्ष्मी (19) से शादी हुई थी। रविवार को लक्ष्मी का ससुरालीजनों से घरेलू विवाद हो गया। इसके बाद कमरे के कुंडे से महिला का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने जब लक्ष्मी को फंदे पर लटका देखा तो वह दंग रह गए। सास व ससुर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

नीरज ने घटना की जानकारी नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिरौली भारत नगर निवासी साली पुष्पा को दी। पुष्पा ने मां रामश्री को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलने पर रात में ही परिजन मौके पर पहुंचे। मां रामश्री व भाई बालकराम ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुरालीजन दहेज में सोने की चेन, अंगूठी व गाड़ी की मांग कर लक्ष्मी को प्रताड़ित करने लगे थे। मांग नहीं पूरी होने पर ससुरालीजनों ने लक्ष्मी की हत्या का शव फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति नीरज को हिरासत में ले लिया। मां रामश्री ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पैनल से हुए पोस्टमार्टम में लक्ष्मी की मौत फंदा लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। एसओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed