फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Municipality's tax clerk arrested, personnel uproar

Farrukhabad News: पालिका का टैक्स लिपिक गिरफ्तार, कर्मियों का हंगामा

Sat, 08 Jul 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Municipality's tax clerk arrested, personnel uproar
फर्रुखाबाद। चार साल पहले धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में दर्ज मुकदमे में वारंट होने पर पुलिस ने पालिका दफ्तर से टैक्स लिपिक को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर पहुंचे पालिका कर्मियों ने थाने में हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद थाने के गांव ईसापुर निवासी जिला पंचायत सदस्य आदित्य सिंह राठौर ने वर्ष 2019 में मऊदरवाजा थाने में पालिका में टैक्स लिपिक शिवराम सिंह, उनकी पत्नी हेमलता राजपूत, गीता राजपूत, कंचन वर्मा व बविता राजपूत पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। शिवराम का अदालत से वारंट चल रहा था। थाना पुलिस ने शिवराम को शुक्रवार सुबह पालिका दफ्तर से हिरासत में ले लिया। इसकी भनक लगते ही पालिका के वरिष्ठ लिपिक जितेंद्र मिश्र व अमित सक्सेना के नेतृत्व में कई कर्मचारी थाने पहुंच गए। पुलिस ने शिवराम को कार से कोर्ट के लिए ले जाने का प्रयास किया तो कर्मचारियों ने उसे कार से उतार लिया। इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने शाम तीन बजे तक स्थगनादेश लाने की मोहलत दे दी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के अधिवक्ता भी थाने पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह का स्थगनादेश न होने की बात कही। शिवराम ने कुछ कागजात पुलिस को दिखाए। पुलिस ने इन्हें अमान्य करते हुए लिपिक को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पालिका कर्मियों का कहना था कि पुलिस को ड्यूटी के दौरान बिना ईओ के संज्ञान में लिए गिरफ्तार नहीं करना चाहिए था।
विज्ञापन



पालिका कर्मी शिवराम सिंह और जिला पंचायत सदस्य आदित्य कुमार राठौर में कई साल से जसमई तिराहा स्थित जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। करोड़ों रुपये कीमत की जमीन कई साल पहले आदित्य कुमार राठौर और उनके साथियों ने अपना नाम करवा ली थी। जबकि शिवराम सिंह उस जमीन को अपनी पत्नी का होना बता रहे हैं। इस पर शिवराम भी आदित्य और साथियों पर मुकदमा दर्ज करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed