फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   MP representative's mother did not get treatment

सांसद प्रतिनिधि की मां को लोहिया अस्पताल में नहीं मिला इलाज

Sat, 21 Mar 2020 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
MP representative's mother did not get treatment
लोहिया अस्पताल की ओपीडी के मेन गेट में लगा ताला व बाहर खड़े मरीज। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
डा. राममनोहर लोहिया पुरुष और महिला अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ बजे नहीं खोली गईं। इससे पहुंचे मरीज लौटने लगे। इमरजेंसी से भी लौटा दिया गया। सुबह दस बजे भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज अपनी मां को दिखाने पहुंचे। उन्हें ताले बंद मिले, तो इमरजेंसी गए।
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात डा. अभिषेक चतुर्वेदी ने उन्हें ओपीडी में ही दिखाने को कहा। दोबारा ओपीडी पहुंचे। ताले नहीं खुले, तो सीएमओ और प्रशासनिक सीएमएस डा. राजेश तिवारी को फोन किया।
विज्ञापन

उन्होंने नाराजगी जताई, तो साढ़े 11 बजे गेट खुला और मरीज अंदर पहुंचे। 12 बजे के करीब पर्चे बनने शुरू हुए और एक बजे बंद हो गए। इस दौरान 90 बुखार-खांसी तथा 30 पर्चे एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने को बनाए गए। फ्लू कॉर्नर में डाक्टर मनोज पांडेय बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मरीजों को देखकर दवाएं लिखीं, मगर दवा काउंटर नहीं खुला। एक बजे के करीब ओपीडी बंद हो गई। सांसद प्रतिनिधि मां को बिना दिखाए ही लौट गए।
महिला अस्पताल के बाहर मुख्यमंत्री के ट्वीट को प्रिंट करके चिपका दिया गया। इसमें लिखा था कि सरकारी अस्पतालों में केवल इमरजेंसी सेवाएं प्रदान की जाएं, गैरजरूरी ओपीडी व जांचें 31 मार्च तक स्थगित रखी जाएं, जिससे अस्पतालों में अनावश्यक भीड़ न हो।

अस्पताल पहुंची सुनीता ने बताया कि वह दो घंटे से खड़ी हैं। कोई सुनने वाला नहीं। अब गेट खुला है, तो दवाई नहीं मिल रही है।
संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें खांसी-जुकाम है। वह सुबह से आ गए थे, मगर अस्पताल बंद होने से परेशान रहे। गरीब लोग कहां जाएंगे दिखाने।
पूजा कहती हैं कि पर्चा बना, तो दवाई नहीं मिली। कम से कम ओपीडी में काम तो होना चाहिए। खांसी-बुखार की भी की दवाई नहीं मिल रही।
सरोज जल्दी ही घर से दवा लेने निकली थीं। बोलीं, कोई सुनने वाला नहीं है। एक घंटे को अस्पताल खुला तो न डाक्टर मिले और न दवाई। कोई फायदा नहीं है।
‘मुख्यमंत्री के आदेश के चलते ओपीडी को बंद करने का निर्णय लिया गया। अब कुछ व्यवस्था की जाएगी। वाकई लोगों को दिक्कत तो हो रही है।’-डा. राजेश तिवारी, प्रशासनिक सीएमएस, लोहिया अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed