{"_id":"648f56e6867546febc0b0274","slug":"mother-and-son-scorched-due-to-fire-in-transformer-farrukhabad-news-c-12-1-293161-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रांसफार्मर में लगी आग से मां-बेटा झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रांसफार्मर में लगी आग से मां-बेटा झुलसे
Mon, 19 Jun 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद। ट्रांसफार्मर में लगी आग के बाद उछले गर्म तेल की चपेट में आकर मां और बेटा झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति बंद करवाने के बाद आग पर काबू पाया।
थाना क्षेत्र के गांव रमापुर जसू निवासी सतीश चंद्र के दरवाजे के सामने 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। शनिवार रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। ट्रांसफार्मर गर्म होने के बाद तेज आवाज से फट गया। उससे निकले गर्म तेल के साथ आग कुछ दूरी पर सो रही सतीश की पत्नी अनूपा देवी (48) और पुत्र पुनीत कुमार (15) के ऊपर जा गिरी। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
दुर्घटना के बाद मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। इसी दौरान आसपास पड़ा कूड़ा भी जलने लगा। परिजनों ने मां-बेटे को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से उन्हे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने फोन करके बिजली आपूर्ति बंद कराने के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया। इससे गांव में बिजली आपूर्ति बंद हो गई।