{"_id":"68cda6b3ee3b20401f060686","slug":"mnrega-office-remains-dark-despite-solar-power-facility-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-130133-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सोलर सुविधा के बावजूद मनरेगा कार्यालय में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सोलर सुविधा के बावजूद मनरेगा कार्यालय में अंधेरा
Sat, 20 Sep 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो-26,ब्लाक कार्यालय मनरेगा कक्ष में अंधेरे में होता काम, कागज देखते मनरेगा लोकपाल।संवाद
कमालगंज। ब्लॉक के मनरेगा कार्यालय में बिजली जाते ही अंधेरा हो जाता है। कर्मचारियों को खिड़की से आने वाली रोशनी, मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन के रोशनी में काम करना पड़ता है।
कार्यालय में सोलर सिस्टम लगा होने के बाद भी सुविधा नहीं मिल रही। ब्लॉक कार्यालय की छत पर 17 किलोवॉट का सोलर सिस्टम लगा है। इसके बावजूद बिजली जाने पर कार्यालय के कई प्रकोष्ठों में अंधेरा छा जाता है। करोड़ों का बजट खर्च करने वाला मनरेगा विभाग का कार्यालय भी बिजली जाते ही अंधेरे में डूब जाता है।
शुक्रवार को एपीओ गौरव सिंह, लेखा सहायक राहुल चंदेल, मुनेंद्र कुमार आदि कर्मचारी अंधेरे में काम करते रहे। कार्यालय पहुंचे मनरेगा लोकपाल देवेंद्र कुमार कटियार भी अंधेरे में बैठे। रोजगारसेवक भी अपना काम कराने को अंधेरे में लगे रहे।
विज्ञापन
हालांकि लेखाकार सुनील कटियार की अनुपस्थिति में उनके कमरे में इन्वर्टर से पंखा व लाइट जलती रही। बीडीओ त्रिलोकचंद्र का कहना है कि सोलर सिस्टम सीधे बिजली विभाग से जुड़ा है। सोलर का कनेक्शन सीधे कार्यालय से नहीं जुड़ा है।