फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Maulana Tauqeer, accused in the Bareilly riots, appears through video conferencing.

Farrukhabad News: बरेली में बवाल के आरोपी मौलाना तौकीर की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से पेशी

Wed, 29 Oct 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 29 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Maulana Tauqeer, accused in the Bareilly riots, appears through video conferencing.
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल में बंद बरेली में बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा की मंगलवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई। सुरक्षा कारणों से उन्हें बरेली सीजेएम में पेश करने के लिए ले नहीं जाया गया।
विज्ञापन




बरेली में 26 सितंबर को बड़ा बवाल हुआ था। हालांकि पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर चंद दिनों में ही मामला काबू में कर लिया। इसके बाद बवाल में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की गई। इसी क्रम मौलाना तौकीर रजा को मुख्य आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन




इसके बाद कोर्ट ने माैलाना को फतेहगढ़ की सेंट्रल जेल भेज दिया। एक महीने से वह सेंट्रल जेल में कड़ी सुरक्षा में बंद हैं। जेल अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि मंगलवार को तौकीर रजा की बरेली के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेशी होनी थी। कोर्ट ने पेशी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। कोर्ट चाहेगा तो जेल में रहते हुए ट्रायल भी शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed