{"_id":"656cc55ed88adb9ec7027a3e","slug":"loss-of-rs-15-lakh-due-to-short-circuit-fire-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-5811-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शार्ट सर्किट से लगी आग से डेढ़ लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शार्ट सर्किट से लगी आग से डेढ़ लाख का नुकसान
विज्ञापन
नवाबगंज। शार्ट सर्किट से लगी आग से डेढ़ लाख रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग से घर का लिंटर भी चटक गया। पड़ोसियों ने सबमर्सिबल से आग को बुझाया।
मछली मंडी के पास वाशिद अली का दो मंजिला मकान है। रविवार दोपहर दूसरी मंजिल के कमरे से धुआं निकलते देखकर पड़ोसियों ने शोर मचाया। वाशिद की पत्नी गुलीश बेगम भागकर घर पहुंची। कमरे में आग की लपटे निकल रही थीं। आग ने फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन सहित अन्य सामान को चपेट में ले लिया। पड़ोसियों ने सबमर्सिबल चलाकर किसी तरह एक घंटे में आग को बुझाकर शांत कर पाया।
वाशिद अली ने बताया कि कोरोना के समय से रोजगार ठप चल रहा था। आग से उसका डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस संबंध में राजस्व टीम को सूचना दी गई है। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि आग लगने के बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। (संवाद)