फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lawyers create ruckus in SDM court, break door latch

Farrukhabad News: एसडीएम न्यायालय में वकीलों का हंगामा, दरवाजे की कुंडी तोड़ी

Tue, 21 Apr 2026 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Lawyers create ruckus in SDM court, break door latch
कायमगंज। तहसील स्थित एसडीएम न्यायालय में सोमवार शाम अधिवक्ताओं द्वारा हंगामा करने और दरवाजे की कुंडी तोड़ने के आरोप में तीन नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एसडीएम न्यायालय के अहलमद (फौजदारी) अनुज कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब 4:45 बजे वह न्यायालय में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अधिवक्ता सरनेश यादव, इंद्रेश गंगवार व अवनीश गंगवार उर्फ लालू सहित करीब 10 अधिवक्ता वहां पहुंचे और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने लगे। आरोप है कि हंगामे के दौरान न्यायालय के अभिलेख भी बिखेर दिए गए। वहीं एक अधिवक्ता ने मुख्य दरवाजे पर लात मारकर कुंडी तोड़ दी, जिससे न्यायालय का कामकाज प्रभावित हो गया। घटना से परिसर में खलबली मच गई। पुलिस ने तीनों नामजद अधिवक्ताओं समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed