फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Labourer's body found in water-filled pit; murder suspected.

Farrukhabad News: पानी से भरे गड्ढे में मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

Mon, 28 Sep 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Labourer's body found in water-filled pit; murder suspected.
फर्रुखाबाद। शहर के सातनपुर मंडी के निकट सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में रविवार को मजदूर का शव पड़ा मिला। परिजन ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


जनपद हरदोई के थाना हरपालपुर क्षेत्र के गांव प्रतिपालपुर निवासी सवित अग्निहोत्री (38) मिक्सर मशीन पर दिहाड़ी मजदूर था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह पहले शहर में अपनी मौसी के पास रहता था। शराब पीने की वजह से वह एक सप्ताह से कादरीगेट के पास रह रहे गांव के ही दोस्त के घर रहने लगा। वहां गांव का एक अन्य युवक भी रहता था। तीनों एक साथ मजदूरी करने जाते थे।
सवित का शव सातनपुर मंडी के पास सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। उसका सिर पानी में डूबा था। पुलिस के साथ ही उसके दोस्त व परिजन भी मौके पर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मजदूर की मौत होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट में शराब की गंध आने का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, सवित के छोटे भाई अमित व चाचा विनोद अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि गांव के ही युवक का मकान कादरीगेट के पास है। उसका भाई दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। इससे युवक अपनी भाभी के पास रहता है। उसी के घर में सवित भी रहता था। आशंका है कि गांव के ही युवक ने उसकी हत्या कर दी। वह दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर मिक्सिंग मशीन मालिक ने बताया कि सवित पांच दिन से काम पर नहीं गया था। सवित की तीन बहनों में नीतू, सोनम व जीतू की शादी हो चुकी है। छोटा भाई अभी अविवाहित है। पिता की तीन माह पहले ही मौत हो चुकी है। मां का काफी पहले स्वर्गवास हो चुका है।

कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि युवक नशे की हालत में रहता था। उसके शरीर पर चोट का निशान नहीं मिला है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed