फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewelry cash theft by breaking the lock of the doctor's residence

डॉक्टर के आवास का ताला तोड़कर जेवर नगदी चोरी

Tue, 27 Apr 2021 05:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Jewelry cash theft by breaking the lock of the doctor's residence
डॉक्टर के आवास का ताला तोड़कर जेवर नगदी चोरी
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। डॉक्टर के सरकारी आवास का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी करके ले गए। डॉक्टर परिवार समेत कानपुर गए थे। मंगलवार को वापस आने पर उनको चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
कोतवाली क्षेत्र की सीएचसी में बने सरकारी आवास में डॉ. जितेंद्र परिवार समेत रहते हैं। वह 26 अप्रैल को जरूरी काम से परिवार समेत कानपुर गए थे। आवास में ताला पड़ा था। सोमवार रात चोरों ने डॉक्टर के आवास का ताला तोड़ दिया। घर में घुसे चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़ दिया। चोर लॉकर से तीन सोने की अंगूठी, चार जोड़ी पायल व पांच हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

मंगलवार को डॉक्टर जितेंद्र परिवार समेत घर वापस पहुंचे और मेन गेट का ताला टूटा देखा। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान फैला था। उन्होंने पुलिस को चोरी की सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर चोरी का खुलासा करने का भरोसा दिया। डॉक्टर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed