फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewelery missing from the purse of a woman sitting in a tempo

Farrukhabad News: टेंपो में बैठी महिला के पर्स से जेवर गायब

Sun, 11 Feb 2024 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Jewelery missing from the purse of a woman sitting in a tempo
कमालगंज। फतेहगढ़ से टेंपो में सवार होकर कस्बा की ओर आ रही महिला की पर्स से जेवर गायब हो गए। रेलवे तिराहे पर फल खरीदने के दौरान पर्स देखने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव अखई नगला निवासी प्रियंका शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे कमालगंज क्षेत्र के कोहनी नगला जा रही थी। वह फतेहगढ़ से कस्बा के लिए टेंपो में बैठी। इसी दौरान रास्ते में टेंपो में सवार किसी ने उसकी पर्स से जेवर गायब कर दिए। कस्बा के रेलवे तिराहे पर टेंपो से उतर कर प्रियंका फल खरीदने लगी। जब उसने रुपये देने के लिए पर्स निकाला तो जेवर गायब देख वह दंग रह गई।
विज्ञापन

शनिवार को प्रियंका ने थाने पहुंचकर घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पर्स में रखा मंगलसूत्र व कुंडल गायब कर दिए। उसके पास गिहार बस्ती की एक महिला बैठी थी। घटना को लेकर उस पर ही शक है। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed