फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Janmashtami celebrations in full swing at Thakurdwara Temple; chants of 'Kanha' resonate.

Farrukhabad News: ठाकुरद्वारा मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, गूंजे कान्हा के जयकारे

Sat, 05 Sep 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami celebrations in full swing at Thakurdwara Temple; chants of 'Kanha' resonate.
अमृतपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों व आकर्षक रोशनी से सजाया गया। मंदिर के गर्भगृह की सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। मनमोहक सजावट के बीच गर्भगृह में मथुरा के बांके बिहारी मंदिर जैसी छटा दिखाई दी। राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी भी सजाई गई। रात के 12 बजते ही भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान कान्हा के जयकारों से मंदिर गूंज उठा।
विज्ञापन

जन्माष्टमी महोत्सव में मंदिर परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा। प्रयागराज से आए कलाकारों ने भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबोए रखा। जूही सिंह ने ‘सारे ब्रज में मचो है हल्ला, मां यशोदा ने जन्मों है लल्ला’ सहित राधा-कृष्ण के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। मंदिर की रंगीन रोशनी और फूलों से की गई सजावट ने पूरे परिसर को ब्रजधाम जैसा स्वरूप दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान नरेंद्र देव तिवारी, देवेंद्र देव तिवारी, प्रधान सचिन देव तिवारी, टीटू तिवारी, प्रिंस चौहान, जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह चौहान, विनोद प्रकाश द्विवेदी, नीरज अवस्थी शैलेश अवस्थी, स्वदेश सिंह राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed