{"_id":"60b7cc508ebc3e7b265c00a9","slug":"jalbharao-farrukhabad-news-knp6318739159","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला सफाई के चक्कर में बस्ती में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला सफाई के चक्कर में बस्ती में भरा पानी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नाला सफाई की वजह से बस्ती का पानी रोक देने पर मोहल्ले की कई गलियां जलमग्न हो गईं। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग घरों में कैद हो गए। नौकरी-पेशे के लिए लोग गंदे पानी से होकर निकल रहे हैं। ईओ ने दो पंपिंग सेट लगवाकर पानी निकालने का काम शुरू करा दिया। नाला सफाई का जायजा भी लिया।
शहर के मोहल्ला तलैया फजल इमाम से लालगेट तक का आठ फीट गहरा नाला कीचड़ से लबालब है। लिहाजा तलैया फजल इमाम, आईटीआई, मदारबाड़ी, इस्माइलगंज सानी आदि मोहल्लों में जरा सी बारिश में जलभराव होना आम हैै। ईओ रविंद्र कुमार ने नाले का जायजा लिया, तो स्थिति बेहद खराब दिखी। उन्होंने नाले को तलीझाड़ साफ कराने के लिए जेसीबी, पोकलैंड और कर्मचारियों को लगाया। इसके लिए पानी को बंद कर दिया गया। इसी का नतीजा है कि मंगलवार से तलैया फजल इमाम मोहल्ले की सभी गलियां जलमग्न हो गईं।
लालगेट से गंगा नगर और तलैया फजल इमाम की तरफ जाने वाले नालों के किनारे रोड के लिए 10 फीट स्थान छोड़ा गया था। मंशा यह थी कि इससे ट्रैक्टर-ट्राली और जेसीबी निकलकर नाले की सफाई करती रहेंगी। मगर दबंगों ने उसी भूमि पर दो-दो मंजिल के मकान बनवा लिए। लिहाजा वाहन निकलना बंद हो गया। यही वजह है कि नाला भरा है। इसका खामियाजा कई मोहल्लों के लोग भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
‘नाले की सफाई पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब प्रयास किए जा रहे हैं। हर हाल में सफलता मिलेगी। काम पूरा कराने के लिए पानी रोकना पड़ा है। इसलिए दो दिन दिक्कत उठानी पड़ेगी। इसके बाद हमेशा के लिए दिक्कत खत्म हो जाएगी।’
-श्यामसुंदर उर्फ लल्ला, सभासद।
‘अतिक्रमण के चलते नाला साफ करना चुनौती है। मगर हर हाल में सफाई का काम पूरा करेंगे। बस्ती को जलभराव से मुक्ति दिलाएंगे। शीघ्र ही जिन लोगों ने पालिका की भूमि पर भवन बनवाए हैं, उन्हें ढहाने की कार्रवाई की जाएगी।’
-रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद।