फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Istimet 141 meters, 113 meters to the spot got Khandja

इस्टीमेट में 141 मीटर, मौके पर मिला 113 मीटर खंड़जा

Fri, 16 Sep 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Fri, 16 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
 विकास कार्यों की जमीनी हकीकत देखने लखनऊ से आए उपायुक्त  विकास संयुक्त शंकर लाल तिवारी ने गांव सिकंदरपुर में खंड़जा निर्माण में किए गए खेल को पकड़ा। इस्टीमेट में 141 मीटर स्वीकृत खंड़जे का निर्माण 113 मीटर कराया गया। उपायुक्त विकास संयुक्त ने वीडीओ की फटकार लगाते हुए निर्माण को पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



शुक्रवार को उपायुक्त विकास संयुक्त शंकर लाल तिवारी ने लोहिया गांव झौआ का निरीक्षण किया। इसमें मनरेगा योजना के तहत बनवाए गए तालाब, लोहिया आवासों का निर्माण समेत अन्य कार्य देखे। जिन लोहिया आवासों का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन


उनमें से अधिकांश लोहिया आवासों में प्लास्टर व खिड़की नहीं लगी थी। अधूरा निर्माण देखकर विकास संयुक्त ने बीडीओ डा विपिन कुमार से नाराजगी जताते हुए कहा कि अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाए। इसमें लापरवाही बरते जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव और तालाब की सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम सभा सिकंदरपुर का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां मनरेगा योजना के तहत बनवाने गए तालाब में गंदगी देखकर नाराजगी जताई।

मनरेगा से गांव में 141 मीटर खड़ंजा स्वीकृत होकर निर्माण कराया गया था। विकास संयुक्त ने फीते से खड़ंजे की लंबाई जांची।

तो पता चला कि 141 के स्थान पर 113 मीटर खड़ंजा बना हुआ मिला। इस पर वीडीओ राकेश कुमार पर नाराजगी जताते हुए अधूरा काम पूरा करने के निर्देश दिए। प्रधान को तालाब की सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed