फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Six accused arrested in robbery of accountant; 6.70 lakh recovered.

Farrukhabad News: मुनीम से हुई लूट में छह आरोपी गिरफ्तार, 6.70 लाख बरामद

Sat, 29 Aug 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Six accused arrested in robbery of accountant; 6.70 lakh recovered.
कायमगंज। भाजपा नेता के कारोबारी पति के मुनीम से हुई लूट के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से दबोच लिया। उनसे 6.70 लाख रुपये बरामद कर अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दो आरोपी पूर्व में कारोबारी की गोदाम पर काम कर चुके हैं। उन्हीं ने अपने दोस्तों के साथ लूट की साजिश रचने के बाद घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


कायमगंज के मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा निवासी भाजपा नेता मिथिलेश अग्रवाल के पति सत्यप्रकाश अग्रवाल की फर्म नारायण टुबैको कंपनी के मुनीम पंकज शर्मा बृहस्पतिवार शाम 8.55 लाख रुपये लेकर लालपुर स्थित गोदाम पहुंचे थे। गेट के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद मारपीट की और रुपये से भरी बोरी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को पुलिस लाइन में एसपी आरती सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने घसिया चिलौली निवासी उत्तम शुक्ला, मिथुन सक्सेना, अभय सक्सेना, जटवारा निवासी बॉबी, एटा के थाना सिढ़पुरा के गांव डुमरी निवासी विकास कश्यप उर्फ विक्की बाथम और उलियापुर निवासी अंग्रेज उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। मिथुन ने बताया कि विक्की व उसने बीस दिन पहले तक गोदाम में काम किया था। उन्हें रक्षाबंधन के एक दिन पहले मुनीम के रुपये लेकर गोदाम पर आने की जानकारी थी। इसके चलते ही उसने अपने दोस्तों के साथ लूट की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन ने तमंचे की बट से मुनीम पर हमला किया था। इसके बाद साथी रुपये लेकर अलग-अलग रास्तों से भाग गए। गिरोह का सरगना कायमगंज के मोहल्ला नोनियमगंज निवासी यश गिरफ्त से दूर है। उसके हिस्से में 1.30 लाख रुपये आए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, तमंचा और सात मोबाइल बरामद किए हैं।
-----------
अलग-अलग रास्तों से भागे आरोपी
कायमगंज। पुलिस की पूछताछ में मिथुन ने बताया कि वह और विक्की पहले गोदाम में काम कर चुके थे। इसी कारण उन्हें मुनीम के रुपये लेकर आने-जाने की जानकारी थी। इसके बाद उन्होंने कई दिनों तक रेकी की और मौका देखकर वारदात की योजना बनाई। अभय गोदाम के पास और विक्की पेट्रोल पंप पर खड़ा हुआ। इसके बाद मिथुन तमंचा लेकर उत्तम और बॉबी के साथ पहुंचा। मुनीम को बाइक से टक्कर मारकर गिराने के बाद मिथुन ने तमंचे की बट से उस पर हमला किया। साथियों ने भी मारपीट की। मुनीम के गिरते ही आरोपी रुपये से भरा बैग लेकर बाइक से भाग गए। पुलिस के मुताबिक कुछ आरोपी बाइक से अहियापुर की ओर भागे, जबकि विकास, अभय और अंग्रेज उर्फ राजकुमार अलग दिशा में निकल गए। गांव यहियापुर में एक मकान में लगे सीसीटीवी से बोरी लिए एक बाइक पर चार सवार दिखे।

विकास पर पहले से दर्ज है रिपोर्ट
पुलिस के अनुसार, आरोपी विकास कश्यप उर्फ विक्की बाथम के खिलाफ कायमगंज कोतवाली में वर्ष 2024 में भी मुकदमा दर्ज है। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस जुटा रही है। एसपी ने बताया कि आरोपियों की दिशा जानने के लिए रातभर में करीब 250 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। यहियापुर में मिले फुटेज से ही आरोपियों की दिशा मिल गई। एसपी आरती सिंह ने 24 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश करने के लिए टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed