फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Instructions for making list of expired medicines in CHC Baraun

Farrukhabad News: सीएचसी बरौन में एक्सपायरी दवाओं की सूची बनाने के निर्देश

Thu, 05 Sep 2024 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Instructions for making list of expired medicines in CHC Baraun
फर्रुखाबाद। सीएचसी बरौन का बुधवार को प्रभारी सीएमओ ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने एक्सपायरी दवाओं की सूची बनाने के निर्देश दिए। कर्मचारियों के ड्रेस कोड में न मिलने पर फटकार लगाई। लेबर रूम में सुरक्षा के नाम पर एक भी गार्ड तैनात नहीं था।
विज्ञापन


भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को बढ़पुर ब्लाक की सीएचसी बरौन में मंगलवार को निरीक्षण के दौरान भारी मात्रा में एक्सपायर दवाएं मिलीं थीं। इसमें कई प्रकार की जांच किट, इंजेक्शन व महंगी दवाओं के अलावा कैल्शियम व आयरन की लाखों गोलियां शामिल थीं।
विज्ञापन

वर्ष 2020 से जून 2024 तक की एक्सपायरी दवाएं देख सांसद दंग रह गए थे। उन्हें वार्ड, शौचालय, वॉश बेसिन में भी गंदगी की भरमार मिली और 45 में से 39 कर्मचारी गायब मिले। इसी के चलते प्रभारी सीएमओ/एसीएमओ डाॅ.रंजन गौतम ने बुधवार को सीएचसी का फिर निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को एक्सपायरी दवाओं के निस्तारण के लिए सूची बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड में काफी भीड़ देख उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। बताया गया कि यहां एक भी गार्ड नहीं लगाया गया है। लेबर रूम में भी कई प्रसूताएं भर्ती होने के बावजूद सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। एसीएमओ ने बिना ड्रेस घूम रहे स्वास्थ्य कर्मियों की फटकार लगाते हुए ड्रेसकोड में ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने सामने वार्डों की सफाई कराने के साथ ही टूटा दरवाजा बदलवाया व अन्य व्यवस्थाएं ठीक कराईं।
इसके बाद सीएचसी के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ.दीपक व जिला प्रशासनिक अधिकारी निष्ठा श्रीवास्तव ने भी सीएचसी का निरीक्षण किया। हालांकि उन्होंने कोई जानकारी देना तो दूर की बात, फोन करने पर काल तक रिसीव नहीं की।

प्रभारी सीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने बताया कि उन्होंने सीएचसी का निरीक्षण कर कई अव्यवस्थाओं को सही कराया। एक्सपायरी दवाओं की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कमेटी से निस्तारण कराया जाएगा। जांच के बाद नियमानुसार दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सीएमओ ने फार्मासिस्ट के निलंबन की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed