{"_id":"672913e91cfd3944a3065892","slug":"indefinite-strike-of-lawyers-in-protest-against-lathicharge-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-117302-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अधिवक्ताओं पर गाजियाबाद न्यायालय में पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन देकर अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा कर दी।
सोमवार को जिला बार एसोसिएशन और अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियाें ने पुलिसिया लाठीचार्ज का विरोध करते हुए जिला जज विनय कुमार व एसडीएम गजराज सिंह को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। गाजियाबाद के जिला जज अनिल कुमार को निलंबित कर जनपद से हटाने, अधिवक्ताओं पर लगाए गए मुकदमों को वापस लेने, घायल वकीलों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, न्यायालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही अधिवक्ता हित संरक्षण के लिए अधिनियम लागू करने की मांग की।
कहा कि वाद-विवाद निस्तारण के लिए बार-बेच कमेटी गठित की जाए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि पुलिस ने वकीलों को अपराधियों की तरह पीटा है। अधिवक्ता संघ भवन में अध्यक्ष श्रीकिशोर मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले में रोष जताया गया।
विज्ञापन
सभी ने मांगे माने जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी। सचिव नरेश यादव, सुरेंद्र राणा, सचेंद्र प्रताप सिंह, किशन शर्मा, अरुण यादव, सिकंदर सिंह, सुबोध पांडे, राकेश चंद्र त्रिपाठी सहित बार एसोसिएशन व अधिवक्ता संघ के तमाम अधिवक्ता शामिल न्यायिक कार्य से विरत रहे।
ष