फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Improve the health of the health department in the new year

नए साल में सुधरेगी स्वास्थ्य विभाग की सेहत

Fri, 26 Dec 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 26 Dec 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
 जाते साल में स्वास्थ्य विभाग ने खासा हलकान किया। डाक्टरों
विज्ञापन
की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। दवाइयाें का टोटा रहा। इनके अलावा और भी दिक्कताें से लोग परेशान हुए।

आने वाले साल में स्वास्थ्य विभाग से ढेराें उम्मीदें परवान चढ़ने वाली हैं। विभाग चार नए स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण करवाएगा। इसी साल आधुनिक शव विच्छेदन गृह का निर्माण पूरा होगा। इसके अलावा कई और नए निर्माण पूरे हाेंगे।

दस-दस लाख से बनेगा एक-एक सेंटर  
शहर के  श्यामनगर, नरायनपुर, भोलेपुर, बढ़पुर में स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। इनके लिए जगह तय कर ली गई है।  एनआरएचएम के तहत इनका निर्माण होना है। एक उपकें द्र की लागत 10 लाख रुपया है। इनके निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्लूडी को दी गई है। इनका निर्माण अगस्त 2015 तक पूरा होना है।

यहां एएनएम के अलावा तीन और स्टाफ की तैनाती क ी जाएगी। यहां गर्भवती महिलाआें को परीक्षण होगा।  इसके अलावा यहां सामान्य डिलीवरी का इंतजाम रहेगा।

आधुनिक शव विच्छेदन गृह
सीएमओ कार्यालय परिसर में आधुनिक शव विच्छेदन गृह का निर्माण चल रहा है। इसकी लागत 47 लाख रुपया है। यह फरवरी तक पूरा हो जाएगा। लेबर फेडरेशन कारपोरेशन इसका निर्माण करवा रहा है। इसके निर्माण से लोगों को पोस्टमार्टम के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

लोहिया में नए ओपीडी कक्ष
राममनोहर लोहिया अस्पताल में 5 नए ओपीडी कक्ष, सेंटर ड्रग स्टोर, किचेन व पेंट्री का निर्माण कार्य चल रहा है। इनका निर्माण 1 करोड़ 40 लाख रुपये से हो रहा है। इनका निर्माण पीडब्लूडी करवा रहा है। इनक ा निर्माण जनवरी माह में पूरा होगा। इनके बनन से यहां आने वाले मरीजों की सहूलियतें बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

लेबर रूम ओटी कांपलेक्स
लोहिया अस्पताल की महिला विंग में लेबर रूम ओटी कांपलेक्स, प्रशासनिक भवन व प्राइवेट वार्ड का निर्माण चल रहा है। इसी के साथ तीमारदाराें के लिए रैन बसेरा का निर्माण भी कराया जा रहा है। इन निर्माण कार्यों  की लागत 4 करोड़ 43 लाख रुपया है। इनका निर्माण एनएचआरएम के तहत कराया जा रहा है। इनके बनने से प्रसूताओं को अधिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद पूरी होती दिख रही है।

चिलसरा अस्पताल
इसी साल चिलसरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाना है। यह अस्पताल स्वीकृत हो गया है। अभी बजट नहीं मिला है।  इसकी लागत 98 लाख 43 हजार रु पया है। इसका निर्माण आवास विकास परिषद करवाएगी

वर्जन
निर्माण एजेंसियाें को तय समय में काम पूरा करने की हिदायत दी गई है। इन प्रोजेक्ट के पूरे होने से लोगों को इसका फायदा मिलेगा। -डा. राकेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed