फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   IG took cognizance, SP handed over investigation to CO

आईजी ने लिया संज्ञान, एसपी ने सीओ सिटी को सौंपी जांच

Sat, 02 May 2020 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
IG took cognizance, SP handed over investigation to CO
दो मई को प्रकाशित खबर। - फोटो : FARRUKHABAD
आईजी ने लिया संज्ञान, एसपी ने सीओ को सौंपी जांच
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। चिलसरा रोड पर लगने वाली मंडी में बीट सिपाही के किसानों के साथ किए दुर्व्यवहार की अमर उजाला में खबर छपने के बाद आईजी ने संज्ञान ले लिया है। उन्होंने सिपाही की कुंडली तलब कर ली है। इधर, एसपी डा. अनिल मिश्र ने जांच सीओ सिटी को सौंप दी है। शनिवार सुबह साढ़े तीन बजे वही सिपाही पहुंचा और ढुइयां रोड पर डलियों में सब्जी बेचने आए किसानों को दौड़ा लिया।
सुबह के वक्त सब्जी बेचकर परिवार का भरण पोषण करने वाले किसानों के लिए सिपाही काल बन गया है। दहशत इतनी है कि उसे देखते ही लोग घरों को भागने लगते हैं। शुक्रवार को किसानों के साथ मारपीट की खबर छपने के बाद आईजी मोहित अग्रवाल ने संज्ञान लिया। आईजी के कार्यालय से इसमें जानकारी जुटाई गई। कानपुर की खुफिया विभाग की टीम ने भी इस मामले में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

इधर, एसपी ने इस मामले की जांच सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड को सौंप दी है। एसपी ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शनिवार सुबह साढ़े तीन बजे वही सिपाही मंडी में पहुंचा, तो किसान दहशत में आ गए। सिपाही ने मोहल्ला ढुइयां रोड पर बैठे किसानों को हड़काया। उन्हें वहां से भगा दिया। उस रोड पर सब्जी न बेचने की हिदायत देकर चला गया। कुछ किसान सब्जी बिना बेचे ही चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed