फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Home guard death, fear of cold

ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की मौत, सर्दी लगने की आशंका

Sat, 23 Jan 2021 06:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
Home guard death, fear of cold
बाबूराम की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
होमगार्ड की मौत, सर्दी लगने की आशंका
विज्ञापन

कायमगंज। लुधैया चौराहे पर शुक्रवार रात ड्यूटी के दौरान अलाव तापते समय होमगार्ड के सीने में दर्द हुआ। साथी व पुलिस कर्मी उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्साधीक्षक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव रजपालपुर निवासी 55 वर्षीय होमगार्ड बाबूराम कोतवाली कायमगंज में तैनात था। शुक्रवार रात लुधैया तिराहे पर उसकी पिकेट ड्यूटी थी। देर रात बाबूराम अपने अन्य साथी व पुलिस कर्मियों के साथ ड्यूटी के दौरान अलाव ताप रहा था। तभी उसके सीने में दर्द होने लगा। इस पर साथी उसे सीएचसी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

वहां पर चिकित्साधीक्षक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। मंडी चौकी प्रभारी आनंद शर्मा ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार रात कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड थी। सर्दी लगने से होमगार्ड की मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में होमगार्ड के जिला कमांडेंट शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बाबूराम के पुत्र दुर्वेश, प्रवेश, रोहित, पंकज व पुत्री राजेश्वरी, पार्वती, प्रीती को ढांढस बंधाया और अंतिम संस्कार के लिए धनराशि दी। उन्होंने बताया कि एक पुत्र को नौकरी व बीमा के पांच लाख रुपये भी शीघ्र दिलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed