{"_id":"6665e4def94d734c15031f30","slug":"home-guard-and-his-brothers-accused-of-assaulting-pradhans-sons-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-112206-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: होमगार्ड व उसके भाइयों पर प्रधान पुत्रों से मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: होमगार्ड व उसके भाइयों पर प्रधान पुत्रों से मारपीट का आरोप
Sun, 09 Jun 2024 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 09 Jun 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। गली के दोनों ओर नाली बनाने का विरोध कर होमगार्ड व उसके भाइयों ने प्रधान के पुत्रों व बहू को पीट दिया। प्रधान ने होमगार्ड व उसके भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुर खजुरी निवासी प्रधान सेवाराम कठेरिया गांव की गली के दोनों ओर नाली का निर्माण करा रहे हैं। नाली की निहास बन चुकी है। गांव का ही एक युवक कोतवाली में होमगार्ड है। रविवार सुबह होमगार्ड व उसके दो भाई घर पर आए। नाली के निर्माण का विरोध करते हुए गाली गलौज करने लगे। पुत्र शिवम व लोकेश ने विरोध किया। इस पर होमगार्ड व उसके भाइयों ने दोनों पुत्रों के साथ मारपीट की। होमगार्ड ने पुत्र शिवम का गला दबाया। बहू व अन्य लोगों के बीच-बचाव करने पर होमगार्ड व उसके भाई जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
प्रधान सेवाराम कठेरिया ने होमगार्ड व उसके दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। कोतवाल मनोज भाटी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।