फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   hatya

बहन ने भाई व उसके ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Fri, 24 Jul 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
hatya
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के गंगानगर कबाड़ वाली गली में 21 जुलाई की सुबह घर में मिले मां-बेटी के शव के मामले में बहन ने अपने भाई व उसके ससुरालीजनों पर हत्या के आरोप में तहरीर दी। देर शाम पुलिस ने मृतका के बेटे लालू प्रसाद उर्फ विमल, पत्नी व ससुरालीजन निवासी गऊटोला कायमगंज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया लिया। बेटी ने कहा कि भाई ने कई बार फोन पर उससे भी मां को मार डालने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

गंगानगर कबाड़ वाली निवासी रामकली उर्फ राधा (70) तथा उनकी छोटी बेटी लक्ष्मी (35) के घर में ही 21 जुलाई को शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। दिल्ली के संगम बिहार में रह रही बड़ी बेटी किरन ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मृतका के बेटे लालू प्रसाद उर्फ विमल प्रताप पत्नी प्रीती और ससुर रामसेवक, साला जीतू निवासी गऊटोला कायमगंज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। बेटी ने कहा कि उसके भाई लालू की नजर मां के जेवरात और नगदी पर थी। मां ने बहन लक्ष्मी की शादी के लिए भी जेवरात बनवाए थे। लालू कई बार फोन पर मां से पैसे और जेवरात दिलाने की बात कहता था। उसने मां को मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन

किरन ने बताया कि मां गुस्से में लालू से बेदखल करने की बात कह देती थीं, तो लालू को शक था कि कहीं मां उसे संपत्ति से बेदखल न कर दें। इसीलिए उसने अपने ससुरालियों से मिलकर मां और बहन को मौत के घाट उतार दिया। उसने कहा कि पोस्टमार्टम हाउस पर उसके ससुराली भी अभद्रता कर रहे थे। किरन ने बताया कि उसकी भी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उसके पति रामपाल सिलाई करके परिवार चलाते हैं। पुलिस ने मां-बेटी के अंतिम संस्कार के बाद बुधवार शाम को ही लालू को हिरासत में ले लिया था। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में तहरीर देने के बाद किरन से पुलिस ने घंटों बातचीत की। इसमें कई राज निकल कर सामने आए हैं। यही नहीं रात में लालू से भी पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस लालू के साथियों की तलाश में जुट गई है। दो लोगों की हत्या होने से इसमें अन्य लोगों का शामिल होना पुलिस तय मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed