फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   hathiyaar

असलहों के जखीरे समेत तीन गिरफ्तार, एक फरार

Thu, 15 Apr 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
hathiyaar
फर्रुखाबाद। कटरी में झोपड़ी डालकर तमंचे बना रहे गिरोह के तीन बदमाशों को एसओजी व कंपिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के पास से 15 बने व 11 अधबने तमंचे बरामद हुए हैं। एक बदमाश भाग गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार मीणा व सीओ कायमगंज राजवीर सिंह ने गुरुवार को पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा व एसओ कंपिल जेपी यादव ने बुधवार रात गांव किन्नर नगला की कटरी में एक झोपड़ी में दबिश मारी। यहां से कन्नौज थाना विशुनगढ़ के गांव हरिहरपुर निवासी गैंग लीडर मोहनलाल व गांव किन्नर नगाला निवासी वीरभान, नीलेश को पकड़ लिया।
विज्ञापन

इनका साथी थाना कंपिल के गांव सादनगर निवासी रामसनेही भाग गया। गैंग लीडर मोहनलाल के खिलाफ कन्नौज के थाना विशुनगढ़ में अवैध शस्त्र व मादक पदार्थ के चार मुकदमे दर्ज हैं। यह काफी समय से तमंचे बनाने का काम करता है। पंचायत चुनाव में तमंचों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में कटरी में साथियों के साथ मिलकर तमंचे तैयार कर रहा था। एक तमंचा चार से पांच हजार रुपये में बेचा जाता है। ये लोग कन्नौज से लेकर एटा व जनपद में तमंचे की सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों के पास से 15 तमंचे, 11 तमंचे अधबने, एक पंखा, दो बांक, तीन आरी, 11 रेती, एक वर्मा, एक डाई सहित तीन राड, एक पत्थर, छह प्लेट लोहा, दो लोहे की राड, चार नाल 12 बोर की, दो कारतूस, दो कारतूस के खोखा, आठ नाल कटी हुई आदि सामान बरामद किया गया।

पांच दिन पहले कन्नौज एसओजी ने कमालगंज कटरी से अवैध तमंचे बनाने वाले अमर सिंह को दबोच लिया था। जनपद की एसओजी को इसकी भनक नहीं लगी थी। इसकी जानकारी जब जनपद के पुलिस अधिकारी को हुई तो उन्होंने एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा की जमकर क्लास लगाई। बुधवार को एसओजी ने कन्नौज के मोहनलाल को पकड़कर अवैध तमंचे बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed