{"_id":"61f821bc60a96501cb732ad9","slug":"gram-panchayat-secretary-and-former-head-accused-of-embezzlement-farrukhabad-news-knp678166135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सचिव व पूर्व प्रधान पर गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सचिव व पूर्व प्रधान पर गबन का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायत सचिव व पूर्व प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की गई है। इसमें फर्जी बिल तैयार कर 10 लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगाया है।
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के करमचंद्रपुर गांव निवासी कुलदीप सिंह ने ब्लॉक कमालगंज क्षेत्र के गाम पंचायत सचिव प्रभात यादव, आवास विकास निवासी सोनू सिंह, करमचंद्रपुर ग्राम सभा के पूर्व प्रधान रघुनंदन शाक्य और प्रतापगढ़ के अतरसन पट्टी निवासी शिव शक्ति कंपनी व विज्ञापन एजेंसी के मालिक धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की है। इसमें कहा कि आरोपियों ने 10 लाख रुपये के फर्जी बिल शिव शक्ति कंपनी और विज्ञापन एजेंसी से बनाकर ग्राम पंचायत के धन का गबन किया है।
शिव शक्ति कंपनी व विज्ञापन एजेंसी के बिल बनाए जाने की शिकायत पर वाणिज्य कर अधिकारी प्रतापगढ़ ने जांच की। इसमें आरोप सही होने पर 25 हजार रुपये जुर्माना कर नोटिस दिया। यह फर्जीवाड़ा वर्ष 2017-18 में हुआ था। यह बिल आवास विकास कालोनी क्षेत्र में कंपनी के नाम से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बनाए गए थे। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मोहम्मदाबाद कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की। कोर्ट ने मामले में मोहम्मदाबाद कोतवाली से आख्या मांगी है।