{"_id":"66e1f01765a1c685bf01af96","slug":"goods-worth-lakhs-stolen-by-breaking-school-locks-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-115419-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: स्कूलों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: स्कूलों के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
नवाबगंज। स्कूलों के ताले तोड़कर चोर लाखों को सामान चोरी कर चंपत हो गए। सूचना पर सीओ मोहम्मदाबाद ने जांच की। घटना का खुलासा करने के संबंध में एसओ को निर्देश दिए।
थाना क्षेत्र के उच्च प्राथमिक स्कूल चांदपुर में मंगलवार रात चोरों ने प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र के कक्ष का ताला तोड़ दिया। अलमारी का लॉक तोड़कर अन्य कमरों की चाबी निकाल ली। चोर तीन सिलिंडर, इनवर्टर, बैट्री, स्टेपलाइजर, सीपीयू, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, पांच पंखे सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह प्रधानाध्यापक स्कूल पहुंचे तो कमरे खुले व सामान गायब देखकर दंग रह गए।
उन्होंने इसकी सूचना बीईओ अमर सिंह राणा को दी। जानकारी मिलने पर सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार व एसओ बलराज भाटी मौके पर पहुंचे और चोरी गए सामान के बारे में जानकारी की। प्रधानाध्यापक ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। वहीं मेरापुर थाना क्षेत्र की चौकी अचरा के गांव बसई खेड़ा स्थित प्राइमरी स्कूल के कक्षा का ताला तोड़कर चोर दो सिलिंडर, इनवर्टर, पंखा व राशन चोरी कर ले गए्। बुधवार को प्रधानाध्यापक पुष्पेंद्र सिंह स्कूल पहुंचे तो ताले टूटे देखकर दंग रह गए। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।