फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Girl going home from coaching drowned in drain water

Farrukhabad News: कोचिंग से घर जा रही बालिका नाले के पानी में बही

Thu, 12 Sep 2024 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Girl going home from coaching drowned in drain water
कंपिल। कोचिंग पढ़कर घर जा रही बालिका बरसात के पानी से भरे नाले में बह गई। मोहल्ले वालों ने करीब 100 मीटर दूर जाकर उसे पानी से बाहर निकाला। बेहोशी हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी जगमोहन की छह वर्षीय पुत्री शृष्टि बुधवार शाम कोचिंग पढ़कर घर जा रही थी। तीन घंटे से लगातार हो रही बरसात से नाले भर कर चल रहे थे। बालिका पानी से निकलते हुए आगे बढ़ रही थी। पानी का बहाव तेज होने से वह पानी के साथ नाले में बह गई। मोहल्ले वालों ने काफी मशक्कत के बाद करीब 100 मीटर दूरी पर बालिका को पानी से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। परिजन बालिका को बेहोशी हालत में सीएचसी कायमगंज ले गए। वहां बालिका का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed