फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ganga decreased by 25 cm but troubles increased, harvesting intensified

गंगा का जलस्तर 25 सेमी घटा, मुसीबतें बढ़ीं

Mon, 16 Aug 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Ganga decreased by 25 cm but troubles increased, harvesting intensified
हरसिंहपुर कायस्थ में कटान करती गंगा। - फोटो : FARRUKHABAD
गंगा 25 सेमी घटी लेकिन मुसीबतें बढ़ीं, कटान हुई तेज
विज्ञापन

अमृतपुर। गंगा का जलस्तर 25 सेमी घटने के साथ गांवों में दिक्कतें बढ़ गईं हैं। गांव से पानी निकलने लगा है। वहीं घास सड़ने से उठने वाली बदबू से ग्रामीण परेशान हैं। खांसी, जुकाम व बुखार जैसी बीमारी फैलने लगी है। वहीं कटान और तेज हो गई है।
गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 136.60 मीटर से 35 सेमी ऊपर चल रहा था। सोमवार को 25 सेमी घटकर 136.70 मीटर पर आ गया है। हालांकि अभी भी चेतावनी बिंदु से 10 सेमी ऊपर है। नरौरा बांध से गंगा में 40,473 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है।
विज्ञापन

गंगा के किनारे के गांव हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, तीसराम की मड़ैया, अंबरपुर, रामपुर, जोगराजपुर, कुड़री सारंगपुर, करनपुर घाट, सुंदरपुर आदि गांव में बाढ़ का पानी भरा था। घरों में भरा पानी तो निकल गया, लेकिन रास्तों में अभी भी भरा है। बाढ़ का पानी कम होने से घास, कूड़ा सड़ने से बदबू उठने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। गांव में जुकाम-बुखार की बीमारी भी पैर पसारने लगी है। वहीं गंगा का जलस्तर घटने से हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, करनपुर घाट, जोगराजपुर में कटान शुरू हो गई है। खो हरेली, रामनगर से रामगंगा में 4152 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा का जलस्तर 134.40 से 25 सेमी बढ़कर 134.65 पर पहुंच गया है।

कटान में बहे मकान, पीड़ित लाचार
कमालगंज। फतेहपुर कायस्थान ग्राम पंचायत के कल्लूनगला में कटान से पक्की सड़क कट चुकी है। बिजली के पोल भी गंगा में समा चुके। दो दिन में भूधर, दुर्विजय, चंद्रशेखर के मकान की जमीन कट गई। रामविलास का मकान भी किसी समय कट सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि केवल दो लोगों को आवास के लिए जमीन आवंटन किया गया। अन्य लोगों को दूसरी ग्राम पंचायत बहोरन टप्पा हवेली से जमीन लेने के लिए कहा जा रहा है। जिम्मेदारों की लापरवाही से कटान पीड़ित लाचार होकर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed