फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Former block chief's nephews fired at the young man

दबंगई में पूर्व ब्लाक प्रमुख के भतीजों ने युवक पर झोंके फायर

Sat, 18 Apr 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Former block chief's nephews fired at the young man
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद के पूर्व ब्लाक प्रमुख के भतीजों ने दबंगई में शुक्रवार शाम युवक पर फायर कर दिए। इसमें युवक बाल-बाल बच गया। दोनों हमलावर कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

फतहेगढ़ कोतवाली के गांव राजन नगला निवासी रणजीत सिंह का चार दिन पहले मोहम्मदाबाद की पूर्व ब्लाक प्रमुख अमर कुमारी के भतीजे सनी यादव से विवाद हो गया था। इसकीं शिकायत पर पहुंची पुलिस ने रणजीत व दूसरे पक्ष से सुमित को पकड़ लिया था। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को रणजीत अपने भाई के बच्चों की किताबें लेकर घर आ रहा था। तभी सनी यादव ने उसे काश्तकार कोल्ड स्टोरेज के पास रोक लिया और गालीगलौज किया। इस पर रणजीत वहां से भागा। सनी यादव ने फोन करके अपने भाई हनी यादव को भी बुुला लिया। दोनों भाइयों ने जान से मारने की नीयत से रणजीत पर दो फायर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें रणजीत बाल-बाल बच गया। दोनों भाई कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही सनी यादव को पकड़ लिया है। पुलिस ने रणजीत की तहरीर पर दोनों भाइयों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज जितेंद चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ लिया है। चार दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed