{"_id":"689b8d7d9d5475a2af089d27","slug":"flood-water-reached-kampil-sivara-road-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-128254-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कंपिल-सिवारा मार्ग तक पहुंचा बाढ़ का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कंपिल-सिवारा मार्ग तक पहुंचा बाढ़ का पानी
विज्ञापन
फोटो-26,कंपिल-बंदायूं मार्ग पर भरे पानी से पैदल गुजरते राहगीर,संवाद
- फोटो : katra news
कंपिल। बाढ़ के चलते कंपिल-बदायूं मार्ग पर प्रशासन ने आवागमन बंद कर दिया है। इससे बदायूं जाने वाले राहगीरों को अब करीब 100 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करके फर्रुखाबाद से होकर जाना पड़ रहा है। कंपिल-सिवारा, पटियाली, कासगंज मार्ग पर भी अब बाढ़ का पानी चलने लगा है। कंपिल-सिवारा मार्ग पर गांव सिसईया नगला के पास रोड पर तेज गति से दो फीट तक पानी बह रहा है। अभी टेंपो से लोग गांव बिल्हा से होकर कंपिल पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने इस मार्ग पर बैरिकेडिंग नहीं की है। ग्रामीणों ने अंदेशा जताया की जल्द ही कासगंज, पटियाली मार्ग भी बंद हो जाएगा। अब राहगीरों क़ो अलीगंज होकर पटियाली, कासगंज के लिए जाना होगा। जिससे करीब 50 किलोमीटर का सफर बढ़ जाएगा।
-- -- -- -- -- -
15 सालों बाद कंपिल में बाढ़
गंगा के बढ़ते जलस्तर से कस्बे के महाकालेश्वर नाथ मंदिर के अंदर पानी घुस गया है। मोहल्ला पट्टी मदारी, गंगा टोला के घरों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे कस्बे के लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि वर्ष 2010 के बाद बाढ़ का पानी कस्बे में आया है। इससे पहले 2007 में भी बाढ़ ने कस्बे में दस्तक दी थी। व्यापार मंडल कंपिल के अलावा कई समाज सेवियों ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। बाढ़ पीड़ितों के लिए रहने, खाने का इंतजाम कर रहे हैं।
वहीं, बाढ़ प्रभावित गांवों में इन दिनों शौच के लिए ग्रामीणों को बेहद परेशानी हो रही है। घरों में बने शौचालय में पानी भर गया है। इसके लिए प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
-- -- -- --
मिसतनी में भेज दी छोटी नाव
गांव मिसतनी निवासी अनुज ने बताया की प्रशासन ने छोटी नाव भेज दी है। गांव बहबलपुर के पास कट रही सड़क पर निकलने में परेशानी हो रही है। तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर ने बताया प्रशासन ने क्षेत्र में 17 नाव लगाई हैं। बाढ़ पीड़ितों को भोजन पैकेट दिए जा रहे हैं।