फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Jail for two involved in the business of illegal liquor factory, search for five including contract owner of country liquor

फर्रुखाबाद: अवैध शराब फैक्टरी के धंधे में लिप्त दो को जेल, देसी शराब के ठेका मालिक सहित पांच की तलाश

Sun, 27 Jun 2021 05:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 27 Jun 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: Jail for two involved in the business of illegal liquor factory, search for five including contract owner of country liquor
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के हाथियापुुर नई बस्ती में अवैध शराब फैक्टरी पकड़े जाने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अवैध शराब मैनपुरी के अलावा जिले में सप्लाई की जा रही थी। गांव खिनमिनी के देसी शराब के ठेके पर इसकी बिक्री की बात जांच में सही पाई गई। पुलिस ने ठेकेेदार सहित पांच लोगों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। 
विज्ञापन


एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन के सभागार में रविवार को बताया कि एसडीएम सदर अनिल कुमार, सीओ सिटी नितेश सिंह की अगुवाई में पुलिस ने मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव हाथीपुर नई बस्ती के अधबने मकान में रविवार रात को अवैध शराब फैक्टरी की सूचना पर दबिश दी। वहां से गांव खिनमिनी निवासी सर्वेश, जनपद हरदोई थाना हरपालपुर के गांव चांदपुर निवासी राहुल त्रिवेदी को पकड़ लिया। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि जनपद के अवाला मैनपुरी में अवैध शराब की सप्लाई करते थे। खिनमिनी के ठेके पर जांच की गई तो वहां से अवैध शराब बरामद की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शराब ठेकेदार विजयपाल की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस ने अवैध शराब की फैक्टरी चलाने में सर्वेश, राहुल त्रिवेदी, विजयपाल, जनपद बरेली थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव भिटारा निवासी अवनीश उर्फ अनीस, कोतवाली कायमगंज के गांव सैथरा निवासी महिमा चंद्र, कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव मुड़गांव निवासी इंद्रपाल, मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला मेमरान निवासी राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी ने बताया कि ठेका मालिक सहित पांच फरार आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगाई गईं हैं। यह लोग जनपद मैनपुरी के अलावा जिले में अवैध शराब की सप्लाई करते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी राहुल त्रिवेदी व सर्वेश को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध शराब फैक्टरी में यह सामान हुआ बरामद
अवैध शराब फैक्टरी में 9 केन 410 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट, 52 पेटियों से 2340 अवैध शराब के पौवे, एक थैली में 500 ढक्कन जिन पर सर शादीलाल डिस्टिलरी मंसूरपुर लिखा हुआ है, दूसरी थैली में 800 ढक्कन जिन पर सुपीरियर इंडस्ट्रीज बरेली लिमिटेड लिखा है, 40 खाली गत्ते, एक झाल में 300 खाली पौवे, तीन बोतल कैरामल, 2 बंडल क्यूआर कोड वाले रेपर, अलग-अलग ब्रांड केदो हजार रेपर, एक पैकिंग करने की मशीन व अन्य उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed