{"_id":"5e7779ee8ebc3e768a1b3680","slug":"family-members-created-ruckus-in-the-hospital-patient-died-farrukhabad-news-knp5518519158","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह पूर्व करंट से झुलसे युवक के परिजनों ने डाक्टर से की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह पूर्व करंट से झुलसे युवक के परिजनों ने डाक्टर से की अभद्रता
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक महीना पहले बिजली करंट से झुलसे युवक को गंभीर हालत में रेफर करने पर परिजनों ने हंगामा किया और डाक्टर से अभद्रता कर दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग निकला। इसी दौरान झुलसे युवक की इलाज शुरू करने से पहले ही मौत हो गई। परिजन शव लेकर चले गए।
मोहम्दाबाद थाना क्षेत्र के गांव सहवाबाद निवासी अमित कुमार (38) पुत्र खुशीराम बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन का काम करता था। 21 फरवरी को वह ढिलावल के पास शट डाउन लेकर लाइन डाल रहा था। इसी दौरान ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन से उसका हाथ छू गया, इससे गंभीर रूप से झुलस गया था।
अमित को लोहिया अस्पताल से रेफर किया गया था। कई जगह इलाज कराने के बाद तीन दिन पहले मसेनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इनकार करने पर शनिवार की रात लोहिया अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
इमरजेंसी में डा. राजकिशोर ने जांच की तो वह कोमा की हालत में मिला। उन्होंने रेफर करने की बात कही, तो परिजनों ने हंगामा करते हुए डाक्टर से अभद्रता कर दी। गए। सूचना पर ईएमओ डा. अभिषेक चतुर्वेदी व चौकी प्रभारी विशेष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। इससे पहले ही अभद्रता करने वाला युवक भाग निकला।
साथ में आए मुकेश कुमार ने डाक्टर से माफी मांगी। इसी दौरान झुलसे युवक ने दम तोड़ दिया। डा. अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि उसकी हालत गंभीर थी। लिहाजा इलाज शुरू होने से पहले ही मौत हो गई थी। परिजन शव घर ले गए।