{"_id":"5c5b2436bdec22736e4ec599","slug":"fair-with-fun-from-the-rain-mela-sriramnagaria-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मेले का मजा किरकिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मेले का मजा किरकिरा
Wed, 06 Feb 2019 11:45 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Wed, 06 Feb 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
JHIDI MELA
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांचाल घाट पर लगी मेला श्रीरामनगरिया में बरसात से कीचड़ हो गया। इससे वहां का मजा किरकिरा हो गया। कल्पवासियों के साथ ही साथ मेला देखने आए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कलशयात्रा निकालने के दौरान साधु-संत भी कीचड़ से परेशान दिखे।
मेला श्रीरामनगरिया में हजारों साधु-संतों के साथ ही अन्य लोग कल्पवास कर रहे हैं। इसके साथ ही रोजाना मेला देखने के लिए भी भीड़ उमड़ रही है। बरसात के चलते पूरे मेला श्रीरामनगरिया क्षेत्र में कीचड़ ही कीचड़ हो गया। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मेला क्षेत्र को जाने वाले रास्तों में कीचड़ होने से साधु-संत भी काफी परेशान हैं। सुबह बालाजी अन्य क्षेत्र से निकली कलश यात्रा के दौरान साधु-संतों को करतबबाजी करने में काफी दिक्कत उठानी पड़ी। कीचड़ होने के चलते तलवारबाजी और चिमटाबाजी के करतब साधु-संत ठीक ढंग से नहीं कर सके।
हालांकि साधु-संतों ने पूरे मेला क्षेत्र की कीचड़ के बीच ही परिक्रमा की और गंगाजल भरकर अपने क्षेत्र में जाकर पूजन किया। कलश यात्रा में शामिल कौशल्या देवी सिर पर ठाकुर जी की प्रतिमा लेकर गंगातट पर पहुंचीं और पूजन अर्चन किया। राजेंद्र मिश्र, कृष्णपाल, रामपाल और राजवती आदि रहे। मेला देखने आए राहुल कुमार, अशोक कुमार, मीना देवी और अखिल कुमार का कहना था कि कीचड़ होने से कपड़े गंदे हो गए।
विज्ञापन
माखन चोरी की लीला देख श्रोता मंत्रमुग्ध
सांस्कृतिक पंडाल में मंगलवार रात वृंदावन से आए कलाकारों ने माखन चोरी की लीला प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वृंदावन से आए कलाकार मनोज शर्मा, दीनदयाल, राजवीर शर्मा और बनवारीलाल आदि ने मनोहारी मंचन प्रस्तुत किया। मेला प्रबंधक संदीप दीक्षित और धर्मेंद्र कुमार आदि रहे। ब्यूरो
भगवान के बनाए संविधान पर चलें
वैदिक क्षेत्र में बुधवार को जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से हवन-पूजन का आयोजन किया गया। आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि मनुष्य भगवान के बनाए संविधान पर चले तो उसे भविष्य में कोई कष्ट नहीं होगा। निशा आर्या, संध्या आर्या, छोटे आर्य, उदयराज आर्य और सुधांशु आर्य आदि रहे। ब्यूरो
कल्पवासियों व सांधु-संतों को बांटा गया केरोसिन
साधु-संतों और कल्पवासियों को बुधवार को केरोसिन बांटा गया। मेला प्रबंधक संदीप दीक्षित ने बताया कि साधु-संतों को पांच-पांच, महंतों को दस-दस और कल्पवासियों को एक-एक लीटर केरोसिन का वितरण किया जा रहा है। ब्यूरो