फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Expiry medicines worth lakhs washed away in flood at Dhaighat

Farrukhabad News: ढाईघाट पर बाढ़ में बहा दीं लाखों की एक्सपायरी दवाएं

Thu, 05 Sep 2024 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Expiry medicines worth lakhs washed away in flood at Dhaighat
फर्रुखाबाद। शमसाबाद क्षेत्र के ढाईघाट पर गंगा की बाढ़ के पानी में लाखों रुपये कीमत की सरकारी एक्सपायरी दवाएं बहा दीं गईं। सांसद के छापे के डर से दूसरी सीएचसी में एक्सपायरी दवाओं का स्टॉक छिपाने का प्रयास किया गया। सीएमओ ने फार्मासिस्ट को नोटिस देकर एक्सपायरी स्टॉक का विवरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सीएचसी बरौन में मंगलवार को भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को एक्सपायरी दवाओं का बड़े स्तर पर भंडारण मिला था। इसकी जांच अभी चल रही है। चर्चा है कि इसी के बाद अन्य सीएचसी में भी एक्सपायरी दवाओं को छिपाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। इसके चलते बुधवार को ढाईघाट पर गंगा के बाढ़ के पानी में बड़े स्तर पर एक्सपायरी दवाएं बहा दी गईं। इसमें एंटी वायरल सीरप, ग्लूकोमीटर व स्टि्रप, क्लोरोट्रिमाजोल वैजिनल टैबलेट, वैक्सीन, इंजेक्शन व एजिथ्रोमाइसिन आदि जीवन रक्षक दवाएं शामिल हैं। इनकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है।
विज्ञापन

बाढ़ के पानी में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा स्टॉक फेंका गया है। यह एक्सपायरी दवाएं सीएचसी शमसाबाद की होने की आशंका जताई जा रही है। विदित है कि गत वर्ष तत्कालीन डीएम ने सीएचसी परिसर स्थित फार्मासिस्ट के सरकारी आवास में कालाबाजारी के लिए रखी दवाओं का बड़ा भंडारण पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन डीएम ने एसडीएम से जांच कराने के बाद यह दवाएं सील कराकर सीएमओ कार्यालय भिजवा दी थीं।
प्रभारी सीएमओ/एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। स्थानीय सीएचसी से एक्सपायरी दवा फेंके जाने की आशंका है। उन्होंने शमसाबाद सीएचसी प्रभारी को फार्मासिस्ट को नोटिस देकर एक्सपायरी दवाओं का विवरण मांगा है। मामले की जांच कराकर शीघ्र ही दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed