फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Electricity of 250 villages remained off for 16 hours due to cable box explosion.

Farrukhabad News: किसानों ने धरना देकर बताई समस्या, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 27 Feb 2025 10:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 27 Feb 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Electricity of 250 villages remained off for 16 hours due to cable box explosion.
कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे भारती कृषक एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे भारती कृषक एसोसिएशन के पदाधिकारी।
फर्रुखाबाद। किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए भारती कृषक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। मांगे न माने जाने पर अनिश्चितकालीन धरना देनेे की बात कही। क्षेत्राधिकारी कायमगंज की अचानक मृृत्यु होने पर धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में एसोसिएशन के पदाधिकारी एकत्र हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने कहा कि संगठन के प्रदेश सचिव मुन्नालाल सक्सेना के साथ पुलिस नाइंसाफी कर रही है। उनके घर में घुसकर आरोपियों ने मारपीट की। उनके ऊपर दबाव बनाने के लिए आरोपियों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष रामलाल गुप्ता ने कहा कि कोतवाली कायमगंज के गांव भगौतीपुर विगत 26-27 अगस्त 2024 की रात दो किशोरियों की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा तो लिखा। बाद में आत्महत्या दिखाकर चार्जशीट लगा दी। आरोपियों के पक्ष में रिपोर्ट लगाकर उनकी जमानत करवाने में मदद की। इसके विरोध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। जिसकी सुनवाई चल रही है। उन्होंने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि स्थानीय क्षेत्राधिकारी जय सिंह परिहार की असमायिक मृत्यु का समाचार मिलने के बाद धरना स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान महिला प्रदेश अध्यक्ष बिंदु सिंह गंगवार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमरीश शुक्ला, प्रदेश सचिव प्रताप सिंह गंगवार, रामवीर सिंह पाल, शीलचंद्र, आशुतोष त्रिवेदी, निशांत त्रिवेदी, गजेन्द्र सिंह परिहार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed